Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस में अंधाधुंध फायरिंग, 2 को लगी गोली; गंभीर घायल
Breaking News

बिलासपुर में जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस में अंधाधुंध फायरिंग, 2 को लगी गोली; गंभीर घायल

By adminOctober 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
29 10 2025 bilspur firing 20251029 9227
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के मस्तूरी स्थित जनपद कार्यालय में मंगलवार शाम अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर की। इस अंधाधुंध फायरिंग में 2 लोगों को गोली लगी और वे घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुसिल ने मौके से गोलियों के 13 खाली खोखे बरामद किए हैं।

Publish Date: Wed, 29 Oct 2025 08:57:55 AM (IST)

Updated Date: Wed, 29 Oct 2025 09:04:37 AM (IST)

बिलासपुर में जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस में अंधाधुंध फायरिंग, 2 को लगी गोली; गंभीर घायल
घटना स्थल पर जांच जारी

HighLights

  1. जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस में मंगलवार शाम फायरिंग
  2. पुलिस ने मौके से 13 गोलियों के खाली खोखे बरामद किए
  3. शाम तक हमलावरों के संबंध में ठोस जानकारी नहीं मिला

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। शहर में मस्तूरी के नहर चौक के पास स्थित जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस में मंगलवार की शाम कार सवार तीन लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की। करीब 13 राउंड फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी के दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई।

इधर फायरिंग के बाद कार सवार भाग निकले। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें अपोलो रेफर कर दिया गया है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस जमीन विवाद के चलते फायरिंग की आशंका व्यक्त कर रही है।

मस्तूरी थाना प्रभारी अर्चना झा ने बताया कि मस्तूरी जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष नितेश सिंह अपने मामा तामेश सिंह के ऑफिस में प्रतिदिन बैठते थे। मंगलवार की शाम वहां पर मुढ़पार निवासी चंद्रकांत सिंह और किरारी निवासी राजू ठाकुर बैठे थे। तभी वहां पर बिना नंबर की एक सफेद कार आकर रुकी। कार सवार लोगों ने वहां आते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

अचानक हुए हमले से वहां बैठे लोग सकते में आ गए। जब तक लोगों को कुछ समझ में आता वहां बैठे चंद्रकांत और राजू सिंह को गोलियां लग गई थी। इधर फायरिंग के दौरान आसपास के लोग दुकान बंद कर वहां से भाग निकले। गोलीबारी के बाद हमलावर अपनी कार से भाग निकले। इधर फायरिंग की जानकारी मिलते ही नितेश सिंह और उनके स्वजन मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल मस्तूरी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अपोलो भेज दिया गया है।

13 राउंड की फायरिंग, खाली खोखे जब्त

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी अर्चना झा, टीआइ हरीशचंद्र टांडेकर समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक जांच के लिए तत्काल मौके की घेराबंदी कर दी गई है। प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी कराई है। संदिग्ध कार की तलाश की जा रही है। इसके अलावा वहां मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। देर शाम तक हमलावर के संबंध में ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।

यह भी पढ़ें- Raipur में महाराजा अग्रसेन पर विवादित टिप्पणी के बाद बवाल, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष पर FIR दर्ज

गांव में मची हलचल, आसपास के गांव से भी पहुंचे लोग

मस्तूरी में गोलीबारी की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। इधर किरारी और मुढ़पार से भी कई लोग वहां पहुंचे। इधर मस्तूरी में गोली चलने की जानकारी मिलते ही सन्नाटा छा गया। लोग एक दूसरे से घटना के संबंध में जानकारी लेते दिखे। इस दौरान लोग जमीन विवाद में गोली चलने की बात एक दूसरे से कहते रहे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में धान से भरा ट्रैक्टर पलटा:सड़क पर बिखरे धान, ड्राइवर और मजदूर बाल-बाल बचे, कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित

May 7, 2026

Mumbai Indians Arrive Raipur For IPL Match | Hardik Pandya Absent

May 7, 2026

बालोद की 5000 साल पुरानी विरासत पर दुनिया की नजर:करकाभाट महापाषाणीय स्थल का अध्ययन करने दक्षिण कोरिया से पहुंचे शोधकर्ता

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069699
Views Today : 2
Views Last 7 days : 555
Views Last 30 days : 3680
Total views : 90743
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.