Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में घूम-घूमकर नशे के सामानों की डिलीवरी:स्कूटी सवार युवक से कफ सिरप, ब्राउन-शुगर और हेरोइन बरामद, एक सप्ताह तक रैकी के बाद एक्शन
Breaking News

बिलासपुर में घूम-घूमकर नशे के सामानों की डिलीवरी:स्कूटी सवार युवक से कफ सिरप, ब्राउन-शुगर और हेरोइन बरामद, एक सप्ताह तक रैकी के बाद एक्शन

By adminMay 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img 20260525 wa0175 1779806865
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



img 20260525 wa0175 1779806865
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तस्कर घूम-घूमकर नशे के सामानों की डिलीवरी कर रहा था। ACCU की टीम ने एक सप्ताह तक युवक की रैकी की, उसकी गतिविधियों को वॉच किया, फिर सोमवार को उसे स्कूटी के साथ पकड़ लिया। वह स्कूटी में कफ सिरफ, ब्राउन शुगर और हेरोइन जैसे नशे का सामान बेचने निकला था। जिसकी कीमत 2 लाख 72 हजार रुपए बताई जा रही है। सिविल लाइन सीएसपी और ACCU प्रभारी निमितेश सिंह को जानकारी मिली थी कि सिम्स के सामने जूनीलाइन गली पर एक युवक नशे के सामानों की बिक्री करता है, जिस पर उन्होंने ACCU की टीम को युवक की निगरानी करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान पिछले एक सप्ताह तक सुबह से लेकर दोपहर तक पुलिस के जवान संदेही युवक की गतिविधियों पर नजर रखने लगे। जिसके बाद उसे रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। स्कूटी में निकला था नशे का सामान बेचने सोमवार को टीम को खबर मिली कि संदेही युवक सरकंडा थाना क्षेत्र के बंधवापारा तालाब के पास नशे का सामान सप्लाई करने जा रहा है, जिस पर ACCU की टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने के लिए सक्रिय हो गई। इस दौरान स्कूटी सवार युवक बंधवापारा तालाब के पास मिला। उसकी तलाशी लेने पर कफ सिरप, ब्राउन शुगर और हेरोइन जैसे नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। जिसकी कीमत करीब 2 लाख 72 रुपए लाख बताई जा रही है। शहर में घूम-घूमकर बेचता था नशीली दवाइयां और ब्राउन शुगर पुलिस के अनुसार, सिविल लाइन क्षेत्र के मरीमाई कब्रिस्तान के पास रहने वाला आरोपी पप्पू उर्फ गुड्डू श्रीवास (40) शहर में घूम-घूमकर नशे का सामान बेचता है। उसके खिलाफ सरकंडा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 22 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी के पास से कोडीनयुक्त प्रतिबंधित कफ सिरप की 20 शीशियां बरामद हुईं। इसके अलावा दो पारदर्शी जिपर पाउच में ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ (कुल 3.92 ग्राम) और एक पाउच में हेरोइन जैसा पदार्थ (7.50 ग्राम) भी मिला। सिरप में लिखा था इट्स डेंजरर्स आरोपी से बरामद कफ सिरप की शीशियों पर इट इज डेंजरर्स टू टेक दिस प्रिपरेशन जैसी चेतावनी लिखी हुई थी, जबकि बैच नंबर, मैन्युफैक्चर और एक्सपायरी डेट मिटाई गई थी। पुलिस ने मौके पर ही एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत धारा 50 का नोटिस जारी कर तलाशी कार्रवाई की और सभी सामग्री को सील कर जब्त किया। ब्राउन शुगर और हेरोइन की पुष्टि पुलिस द्वारा प्रिकर्सर डिटेक्शन किट से जांच करने पर ब्राउन शुगर और हेरोइन जैसे पदार्थों की पुष्टि हुई। सभी मादक पदार्थों को विधिवत सील कर अलग-अलग प्रदर्श के रूप में सुरक्षित किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने नशीले पदार्थों की बिक्री के लिए ग्राहक तलाशने की बात स्वीकार की है। आरोपी से आगे की सप्लाई चेन और नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। नशीली कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार एक दूसरे मामले में पुलिस ने मोपका के धान मंडी के पास अवैध नशीली कफ सिरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 13 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 14 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक नशीली कफ सिरप लेकर मोपका धान मंडी क्षेत्र में ग्राहक की तलाश कर रहा था। जिसकी सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। मौके पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान सुभाष देवांगन (34), निवासी सूर्या चौक चिंगराजपारा थाना सरकंडा के रूप में हुई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में IAS, IPS और IFS अधिकारियों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ा, सरकार का आदेश जारी, कुल DA हुआ 60 प्रतिशत

May 27, 2026

कर्मचारी चयन मंडल, सड़क ठेकेदारों को राहत और स्क्रैप निस्तारण पर लगी मुहर, छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले

May 27, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:टावर पर महिला का सुसाइड, जंगल में नर-कंकाल, बैज-सिंहदेव और भूपेश एक साथ, मोर समेत दुर्लभ जीवों की मौत

May 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072070
Views Today : 10
Views Last 7 days : 1822
Views Last 30 days : 4984
Total views : 94815
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.