Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में अवैध खनन वाली ट्रॉली पलटी, नाबालिग की मौत:एक घायल; रैनपुर में वनकर्मी की डिवाइडर से बाइक टकराई मौत, साथी गंभीर
Breaking News

बिलासपुर में अवैध खनन वाली ट्रॉली पलटी, नाबालिग की मौत:एक घायल; रैनपुर में वनकर्मी की डिवाइडर से बाइक टकराई मौत, साथी गंभीर

By adminApril 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
40a8176b e389 4f72 a60c e309d8557144 1775735600382
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



40a8176b e389 4f72 a60c e309d8557144 1775735600382
बिलासपुर, रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वट में गुरुवार सुबह 4 बजे अवैध रेत खनन के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में एक नाबालिग युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर क्रमांक CG12 BS 5759 अवैध रूप से रेत भरकर लौट रहा था, तभी यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार, गढ़वट स्थित रेत घाट से अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा था। ट्रॉली में सवार नाबालिग अमित कश्यप (17) और अमित यादव उसके नीचे दब गए। हादसे में अमित कश्यप (17) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। अमित यादव को कमर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। अवैध रेत खनन और नाबालिगों से काम लिया गया घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। शुरूआती जांच में यह मामला केवल एक हादसा नहीं, बल्कि अवैध रेत खनन और उसमें नाबालिगों से काम कराने की गंभीर लापरवाही का भी संकेत दे रहा है। दूसरी घटना एक अन्य दुर्घटना रतनपुर थानांतर्गत रैनपुर (खूंटाघाट)के पास देर रात हुई, जिसमें डिवाइडर से टकरा जाने के कारण वनकर्मी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अमरनाथ पटेल (38) निवासी हरदी बाजार जिला कोरबा के रूप में हुई है, जो फॉरेस्ट विभाग के गुरसिया में पदस्थ थे। बाइक अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकराई मिली जानकारी के अनुसार अमरनाथ पटेल अपने एक साथी के साथ शासकीय कार्य से बिलासपुर गए हुए थे। देर रात काम खत्म होने के बाद दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रैनपुर के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। दूसरे की युवक हालत गंभीर घायल दूसरे युवक को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

झूठे सेक्सटॉर्शन मामले की साजिश का भंडाफोड़:जनपद सदस्य-सरपंच को फंसाने की थी योजना, पुरानी रंजिश सामने आई

June 28, 2026

Dhamtari Truck Driver Suicide Case: Mercedes Driver Arrested

June 28, 2026

दुर्ग यूनिवर्सिटी में 11 साल बाद शुरू होगी यूटीडी:फिजिक्स-केमिस्ट्री समेत 5 सब्जेक्ट में जुलाई से पढ़ाई, नई बिल्डिंग का लोकार्पण अब भी बाकी

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077087
Views Today : 391
Views Last 7 days : 4439
Views Last 30 days : 12127
Total views : 107332
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.