![]()
बिलासपुर नगर निगम के वार्ड नंबर- 29 के उपचुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर से सीनियर कांग्रेस नेता रहे शेख गफ्फार के नाम पर सहानुभूति वोट हासिल करने की रणनीति बनाई है। यही वजह है कि उनके भतीजे मोहम्मद आजम को प्रत्याशी बनाया है। शेख गफ्फार के मौत के बाद भाई शेख असलम दो बार पार्षद चुनाव जीत चुके हैं। वहीं भाजपा ने एक बार फिर मधुसूदन राव को टिकट दिया है। इससे पहले मधुसूदन राव को इसी वार्ड में शेख असलम से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार वो शेख असलम के बेटे के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। नामांकन के आखिरी दिन यानी सोमवार को दोनों प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल कर दिया है। खरसिया विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन भरा। दैनिक भास्कर ने सबसे पहले बताया भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम नगर निगम वार्ड उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही भाजपा-कांग्रेस की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। दोनों दल के नेता प्रत्याशी चयन को लेकर रणनीति बना रहे थे, तभी दैनिक भास्कर ने पहले ही दोनों प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगने की संभावना जताई थी। अब जब उनके नाम की घोषणा होने के बाद दैनिक भास्कर डिजिटल की खबर पर मुहर लग गई है। सहानुभूति और मुस्लिम वोट पर कांग्रेस की नजर कांग्रेस संगठन इस वार्ड से चुनाव में जीत हासिल करने के लिए रणनीति बनाई है। इसके लिए पहले 11 सदस्यीय चयन समिति बनाई। इस दौरान अब्दुल तस्लीम, सोहैल खालिक, सुनील पाली और जयपाल निर्मलकर ने भी टिकट की दावेदारी की। समिति ने वार्ड के वरिष्ठ नेताओं, बूथ और मंडल प्रभारियों के साथ रायशुमारी की। जमीनी सर्वेक्षण और जिताऊ फैक्टर के पैमाने पर खरा उतरने के बाद मोहम्मद आजम के नाम के पैनल पर अंतिम मुहर लगी। कहा जा रहा है कि शेख गफ्फार केवल वार्ड 29 के ही नहीं बल्कि, बीडीए अध्यक्ष रहते शहर के जमीनी नेता के रूप में काम करते रहे। यही वजह है कि संगठन ने पहले सहानुभूति वोट से पहले उनके भाई को प्रत्याशी बनाकर दो बार जीत दर्ज की। वहीं, अब उनके भतीजे मोहम्मद आजम के नाम को चुनाव मैदान में उतार कर सहानुभूति वोट से जीत हासिल करने की रणनीति बनाई है। z पहले पिता और अब बेटे के खिलाफ चुनाव मैदान में मधुसूदन वहीं भाजपा ने एक बार फिर से मधुसूदन राव को प्रत्याशी तय किया है। रविवार की शाम भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने प्रदेश भाजपा कार्यालय से आए लिफाफा खोला, जिसमें मधुसूदन राव को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई। बता दें कि भाजपा से राजेश रजक और संध्या चौधरी सहित अन्य भी दावेदारी कर रहे थे। मधुसूदन राव इससे पहले नगर निगम चुनाव में शेख असलम के खिलाफ प्रत्याशी रह चुके हैं, जिसमें शेख असलम ने मधुसूदन राव को हराया था। इस बार मधुसूदन राव उनके बेटे मोहम्मद आजम के खिलाफ चुनाव मैदान में है। 1 मई को नाम वापसी तारबाहर वार्ड क्रमांक 29 में होने वाले उपचुनाव के लिए जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 18 मई यानी आज नामांकन पत्र जमा करने का आखिरी दिन है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 21 मई को नाम वापसी की अंतिम तिथि तय की गई है। इसके बाद उम्मीदवार पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में उतरेंगे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 1 जून को मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 4 जून को होगी।
………………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बिलासपुर नगर निगम वार्ड-29 उपचुनाव:कांग्रेस से आजम, अब्दुल, जयपाल, BJP मधुसूदन, संध्या या राजेश को बना सकती है प्रत्याशी, 18 तक जमा होंगे नामांकन-पत्र बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर उपचुनाव के साथ ही पंचायत चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक जून को होने वाले वोटिंग से पहले 18 मई तक नामांकन दाखिल होंगे। 21 मई को नाम वापसी और मतदान के बाद 4 जून को मतगणना होगी। चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही शहर में भाजपा-कांग्रेस की राजनीति गरमाने लगी है। पढ़ें पूरी खबर…
<
