बलौदाबाजार में केंद्राध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस:पूरक परीक्षा में अनुपस्थित मिले थे, कलेक्टर से हुई थी शिकायत

![]()
बलौदा बाजार में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड द्वितीय अवसर (पूरक) परीक्षा-2026 के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। पंडित चक्रपाणि मल्टीपरपज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में परीक्षा के दौरान केंद्राध्यक्ष वंदिनी दीक्षित श्रीवास्तव अपनी ड्यूटी पर अनुपस्थित नहीं थीं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने केंद्राध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अर्थशाला का अचानक निरीक्षण किया था कलेक्टर ने यह घटना 17 जुलाई 2026 को हुई, जब कलेक्टर कुलदीप शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी संदीप शर्मा के साथ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में संचालित अर्थशाला का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि पूरक परीक्षा के लिए केंद्राध्यक्ष के रूप में नियुक्त वंदिनी श्रीवास्तव परीक्षा केंद्र में अनुपस्थित हैं। कलेक्टर ने इस जानकारी पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने केंद्राध्यक्ष को नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा अवधि के दौरान केंद्राध्यक्ष परीक्षा केंद्र की प्रमुख उत्तरदायी अधिकारी होती हैं और उनकी निरंतर उपस्थिति अनिवार्य है। तीन दिनों के भीतर मांगा जवाब वंदिनी श्रीवास्तव को नोटिस प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उनसे पूछा गया है कि वे परीक्षा अवधि के दौरान केंद्र पर अनुपस्थित क्यों थीं और उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए।
Source link




