![]()
बिलासपुर जिले के तखतपुर में गुरुवार को पागल कुत्तों ने कुछ ही घंटों के भीतर एक के बाद 25 लोगों को बुरी तरह काट लिया। हमलों के बाद अब तक बच्चों समेत सभी 15 घायल तखतपुर से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार, तखतपुर के अलग-अलग इलाकों में गुरुवार को 7 से 8 पागल कुत्तों ने सड़क पर चल रहे करीब 25 लोगों को काट लिया। यह घटना चंडी चौक, कुरानकापा, पुराना थाना क्षेत्र, भथरी और मुक्तिधाम रोड में हुई। लोगों के अनुसार, कुत्ते बिना किसी कारण राह चल रहे लोगों पर हमला कर रहे थे। कई लोग घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। अब तक 15 घायल पहुंचे अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर के अनुसार, अब तक बच्चे और बुजुर्ग समेत 15 लोग कुत्तों के काटने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में सभी का इलाज किया जा रहा है और एंटी-रेबीज इंजेक्शन भी लगाए जा रहे हैं। कुत्तों को अभी तक नहीं पकड़ा गया लोगों का कहना है कि अभी तक पागल कुत्तों को काबू में नहीं किया जा सका है। अगर इन कुत्तों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो और लोग घायल हो सकते हैं। गुरुवार को ये हुए घायल 1.सुरेंद्र देवांगन 52 तखतपुर
2.मानसिंह 35 ठाकुरीकापा
3.जगदीश सिंह सिहरौल 35
4.मिथलेश कुमार पटेल 43 भथरी
5.प्रभात पटेल 8 वर्ष
6.भावेश ठाकुर 8 वर्ष तखतपुर
7.साहिल मनहर 25 वर्ष
8.शिव वर्मन 12 वर्ष
9.सूर्य प्रकाश दिवाकर 35
10.दसरू साहू 47 वर्ष तखतपुर
11.अंशु बघेल 13 वर्ष
12.बल्लू साहू 36
13.धनिश केवट 16 वर्ष
14.सरोज ध्रुव 45 वर्ष तखतपुर
15 ऋषभ 8 वर्ष
<
