Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बालोद में यात्री-बस 40 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरी:चट्टान और इलेक्ट्रिक बोर्ड में फंसी; सभी यात्रियों को राहगीरों ने सुरक्षित निकाला, ड्राइवर फरार
Breaking News

बालोद में यात्री-बस 40 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरी:चट्टान और इलेक्ट्रिक बोर्ड में फंसी; सभी यात्रियों को राहगीरों ने सुरक्षित निकाला, ड्राइवर फरार

By adminApril 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 3 10 1775742902
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 3 10 1775742902
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 30 यात्रियों को लेकर जा रही पायल बस 40 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर पलटते हुए चट्टान और इलेक्ट्रिक बोर्ड के बीच फंस गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों को राहगीरों ने सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दरअसल, घटना गुरुवार दोपहर 3.30 बजे की है। बालोद से 30 सवारी लेकर दल्लीराजहरा जा रही बस कुसुमकसा से पहले जमही मोड़ के पास 40 फीट गहरे रेलवे ट्रैक पर गिर गई। गनीमत रही कि चट्टान और बिजली बोर्ड में फंसने से बड़ा हादसा टल गया। चीख-पुकार सुनकर बालोद से दल्लीराजहरा नेशनल हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों ने यात्रियों का हाथ पकड़कर बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पहले देखिए 3 तस्वीरें तेज आवाज के साथ सीधे नीचे गिरी बस – यात्री बालोद से सवार होकर दल्लीराजहरा लौट रही छात्राएं हिमेंद्र निषाद, कमलेश्वरी ठाकुर और प्रियंका केंवट ने बताया कि वे दोपहर 3 बजे जिला अस्पताल के पास से बस में बैठी थीं। तभी से वाहन का गियर फंस रहा था। बस के चलने से ही उन्हें थोड़ी असहजता महसूस हो रही थी, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। जैसे ही रेलवे पुल आया। तेज आवाज के साथ बस सीधे नीचे गिरने लगी। उन्होंने बताया कि बचाव के लिए वे लगातार चिल्लाते रहे। वे बीच की सीट पर थे और अपनी-अपनी सीट में फंसे रहे, जबकि कई लोग आगे की ओर गिर गए थे। कुछ देर बाद सीट पकड़कर नीचे उतरे। तब दरवाजे के पास मौजूद लोगों ने उनका हाथ पकड़कर बाहर निकाला। इसके बाद वे सीधे रेलवे ट्रैक की ओर उतरे। घबराहट इतनी थी कि वे नीचे से ऊपर नहीं चढ़ पा रहे थे। बाद में राहगीरों ने उन्हें पानी पिलाकर संभाला। ड्राइवर रास्ते में भागता दिखा, बाइक सवार ने रुकवाया प्रत्यक्षदर्शी झलमला निवासी रवि बहादुर ने बताया कि वे कार से बालोद लौट रहे थे। पुल से पहले एक युवक रास्ते में भागते हुए दिखा। आगे बढ़ने पर पुल के पास एक बाइक सवार ने हाथ देकर उन्हें रुकवाया। ओवरब्रिज के नीचे देखने पर चीख-पुकार मची हुई थी। इसके बाद उन्होंने बालोद पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। उन्होंने बताया कि घटना कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन यात्री काफी दहशत में थे। बस को बाहर निकालकर जब्त करेंगे – टीआई दल्लीराजहरा टीआई संतोष भुआर्य ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें सामान्य चोटें आई हैं, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। वाहन के कागजात की जांच की जा रही है। बस को बाहर निकालकर जब्त किया जाएगा। फिलहाल ड्राइवर मौके से फरार है। उसकी गिरफ्तारी और यात्रियों के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वाहन चालक किसी अन्य वाहन को बचाते हुए नीचे गिरा या तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसा हुआ।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोयलीबेड़ा में सांसद-विधायक को कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे:शाला प्रवेश उत्सव से पहले जमकर विरोध, पुलिस से हुई झूमाझटकी

June 28, 2026

झूठे सेक्सटॉर्शन मामले की साजिश का भंडाफोड़:जनपद सदस्य-सरपंच को फंसाने की थी योजना, पुरानी रंजिश सामने आई

June 28, 2026

Dhamtari Truck Driver Suicide Case: Mercedes Driver Arrested

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077107
Views Today : 421
Views Last 7 days : 4469
Views Last 30 days : 12157
Total views : 107362
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.