Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बालोद में ग्रामीणों ने पकड़ा अवैध लकड़ी परिवहन:मेटाडोर को मोड़कर लाने का बहाना बनाकर फरार हुए ड्राइवर-मालिक; DFO ने वन रक्षक को किया निलंबित
Breaking News

बालोद में ग्रामीणों ने पकड़ा अवैध लकड़ी परिवहन:मेटाडोर को मोड़कर लाने का बहाना बनाकर फरार हुए ड्राइवर-मालिक; DFO ने वन रक्षक को किया निलंबित

By adminApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 04 11t180603711 1775910948
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 04 11t180603711 1775910948
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अवैध लकड़ी परिवहन से परेशान ग्रामीणों ने कार्रवाई करते हुए लकड़ी से भरी मेटाडोर को पकड़ लिया। इसके बाद वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मौके पर बुलाया गया, लेकिन पंचनामा की कार्रवाई के दौरान ड्राइवर और वाहन मालिक गाड़ी मोड़कर लाने का बहाना बनाकर मौके से फरार हो गए। इस घटनाक्रम के बाद मामला और गरमा गया। जिसके चलते DFO ने संबंधित वन रक्षक को निलंबित कर दिया है। अब जानिए पूरा मामला घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के ग्राम धोबनी (कुर्रुभाट क्षेत्र) में ग्रामीणों ने कुसुम और कहुआ लकड़ी के गोलों से भरी मेटाडोर को पकड़ा। सूचना मिलते ही वन विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे, जिनमें जिला पंचायत सदस्य चुन्नी मानकर और नीलिमा श्याम भी शामिल थे। पंचनामा की कार्रवाई के दौरान ही मेटाडोर चालक और मालिक गाड़ी को मोड़कर लाने की बात कहकर फरार हो गए, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। रोजाना मेटाडोर और ट्रैक्टर से हो रहा परिवहन जिला पंचायत सदस्य नीलिमा श्याम ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डौंडी क्षेत्र के कीमती वनों का तेजी से दोहन हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि रोजाना दिनदहाड़े मेटाडोर और ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है और विभाग के कुछ कर्मचारी इसमें सांठगांठ कर इस कार्य को बढ़ावा दे रहे हैं। बालोद DFO ने वन रक्षक को किया निलंबित मामले की गंभीरता को देखते हुए बालोद के DFO अभिषेक अग्रवाल ने तत्काल संज्ञान लिया। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर वन रक्षक हिमांशु यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

200 करोड़ के अस्पताल पर कांग्रेस का सवाल:सुविधाओं का अभाव, मरीज रेफर; निजीकरण पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

June 27, 2026

रायपुर में शातिर चोर गिरफ्तार:सूने मकानों और वाहन चोरी करते थे आरोपी, 8 वारदातों का खुलासा

June 27, 2026

Nawa Raipur Textile Park: 235 Cr Investment, 4600 Jobs

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076735
Views Today : 708
Views Last 7 days : 4118
Views Last 30 days : 11923
Total views : 106923
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.