बालोद| बालोद से दुर्ग बाइपास को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग के दोनों किनारों पर झाड़ियां उग आई हैं, जो लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं। इस सड़क पर कई खतरनाक मोड़ ऐसे हैं जहां पहले से ही सावधानी बरतना जरूरी है, लेकिन घनी झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे टक्कर जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, जिससे जोखिम और अधिक बढ़ जाता है।
<
