Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बाप-बेटा मिलकर बेच रहे थे अवैध शराब:खरोरा पुलिस की कार्रवाई, 346 पौवा अवैध शराब के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

बाप-बेटा मिलकर बेच रहे थे अवैध शराब:खरोरा पुलिस की कार्रवाई, 346 पौवा अवैध शराब के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

By adminJune 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 03 at 42612 pm 1780502517
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 03 at 42612 pm 1780502517
रायपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खरोरा थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर रेड कार्रवाई कर 346 पौवा देशी शराब जब्त की है। कार्रवाई में शराब तस्करी में इस्तेमाल एक होंडा साइन बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से खरोरा, भैंसा और अमसेना इलाके में अवैध शराब बिक्री और परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की। देवारपारा से 47 पौवा शराब जब्त पहले मामले में पुलिस ने देवारपारा निवासी हितेन्द्र यादव उर्फ छोटू यादव (24) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 47 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की गई। शराब की कीमत करीब 4700 रुपए बताई गई है। भेजरीडीह में आरोपी पकड़ाया दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने भेजरीडीह निवासी सुल्तान गेंडरे (32) को पकड़ा। आरोपी के पास से 45 पौवा देशी मसाला शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 4500 रुपए है। पिता-पुत्र के पास मिला 254 पौवा शराब का जखीरा तीसरे और सबसे बड़े मामले में पुलिस ने ग्राम कोड़ापार निवासी गवाही लाल ओगरे (50) और उसके बेटे राका ओगरे (27) को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से एक बैग में रखे 254 पौवा देशी शराब जब्त की गई। कुल शराब की मात्रा 45 लीटर 720 मिलीलीटर बताई गई है। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल होंडा साइन बाइक क्रमांक CG-04-PG-8570 भी जब्त की है। बाइक की कीमत करीब 60 हजार रुपए आंकी गई है। आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज चारों आरोपियों के खिलाफ खरोरा थाने में अलग-अलग अपराध दर्ज कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत लगातार कार्रवाई यह कार्रवाई ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन और एसडीओपी वीरेंद्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में की गई। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुख्यमंत्री सचिवालय में बड़ा फेरबदल:अधिकारियों के बीच नए सिरे से बांटा गया काम, संभागों की भी जिम्मेदारी तय

June 3, 2026

रायपुर समेत प्रदेश की आईटीआई रिक्त सीटों पर आवेदन शुरू:15 जून तक ऑनलाइन पंजीयन, कोपा, स्टेनो हिन्दी सहित विभिन्न कोर्स में मिलेगा प्रवेश

June 3, 2026

Farmhouse Murder, CGPSC Scam ED Raid, Driver Burnt, Lightning Deaths

June 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072804
Views Today : 36
Views Last 7 days : 1525
Views Last 30 days : 5691
Total views : 96330
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.