Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बाजा बंद करने पर बारातियों से मारपीट:जांजगीर-चांपा में 6 घायल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

बाजा बंद करने पर बारातियों से मारपीट:जांजगीर-चांपा में 6 घायल, 4 आरोपी गिरफ्तार

By adminApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3b7a2256 33e6 4eba a513 a014a7e4d338 1776688364132
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



3b7a2256 33e6 4eba a513 a014a7e4d338 1776688364132
जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम पौना में बारात के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाजा बंद करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें 6 बाराती घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। ग्राम खोखरा निवासी देवराज बरेठ ने मुलमुला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को वे बारात के साथ ग्राम पौना पहुंचे थे। बाराती स्कूल पारा के पास बाजा बजाते हुए नाच-गाना कर रहे थे, तभी गांव के कुछ लोग वहां आए और बाजा बंद करने को लेकर विवाद करने लगे। इसके बाद गाली-गलौच करते हुए बारातियों पर हमला कर दिया गया। मारपीट के साथ बारातियों से पैसे और मोबाइल भी लूट लिए इस दौरान बीच-बचाव करने आए मनेश्वर यादव सहित अन्य लोगों पर भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया। देवराज बरेठ के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़े। धनंजय यादव की आंख में भी गंभीर चोट आई है, उन्हें जिला अस्पताल से सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है। मारपीट के दौरान बारातियों से पैसे और मोबाइल फोन भी लूट लिए गए। आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ग्राम पौना निवासी नरेंद्र उर्फ लालू नंगरा कश्यप (24), सरोज कश्यप (20), विमल कश्यप (22) और संजय कश्यप (27) शामिल हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

विधायक व्यास कश्यप ने सरकार, प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप:जांजगीर-चांपा में 1 मई से महात्मा गांधी प्रतिमा के पास करेंगे सत्याग्रह

April 20, 2026

जांजगीर-चांपा के हनुमान मूर्ति तोड़ी, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम:अज्ञात तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर 4 घंटे प्रदर्शन, चक्का जाम

April 20, 2026

महिला आबकारी SI पर मारपीट और उगाही के आरोप:युवक बोला- भट्टी से जबरन उठाकर कंट्रोल रूम ले गईं, 50 हजार की मांग की

April 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068100
Views Today : 138
Views Last 7 days : 1082
Views Last 30 days : 4178
Total views : 89054
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.