![]()
वहीं, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में बाइक सवार दंपती पुलिया से नीचे गिर गए। दुर्घटना में पत्नी के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण जान चली गई, जबकि पति का इलाज जारी है। घटना सनवाल थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि खुशबूदिन खातून अपने पति मोहम्मद सुल्तान के साथ अपने ससुराल कुंडपान से सनवाल बैंक किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान उनकी बाइक पुलिया के पास असंतुलन होने के कारण वह गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के तुरंत बाद उन्हें सनवाल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सड़क की ऊंचाई बनी हादसे की वजह प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिया सड़क से कुछ ऊंची होने के कारण यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही जिला पंचायत सदस्य साधना संतोष यादव मौके पर पहुंचीं और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि खुशबूदिन की शादी दो साल पहले ही हुई थी। इस हादसे का मुख्य कारण सड़क की इंजीनियरिंग में खामी को बताया जा रहा है।
<
