कोंडागांव| जिले के केशकाल ब्लॉक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘बस्तर मुन्ने’ कार्यक्रम के तहत व्यापक सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। एनसीएईआर सर्वेक्षण के आधार पर व्यक्तिमूलक योजनाओं के संतृप्तिकरण की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। गोंडी भाषा में ‘बस्तर मुन्ने’ का अर्थ ‘अग्रणी बस्तर’ है, जो इस अभियान के उद्देश्य को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। इस कार्यक्रम के तहत उन परिवारों की पहचान की जा रही है, जो अब तक विभिन्न शासकीय योजनाओं से वंचित रहे हैं। ‘नियद नेल्लानार’ अंतर्गत चिन्हित 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंचाना इसका मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए ग्राम पंचायत, क्लस्टर और ब्लॉक स्तर पर विशेष संतृप्तता शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां मौके पर ही पात्रता के आधार पर हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
<
