जगदलपुर में पर्स-मोबाइल चुराने वाली महिला गिरफ्तार:घर में घुसकर करती थी चोरी, ओडिशा की रहने वाली आरोपी, डिमरापाल से पुलिस ने पकड़ा

![]()
बस्तर पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में घरों में घुसकर चोरी की वारदात करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से एक लेडीज पर्स और 5 मोबाइल फोन समेत करीब 1 लाख 10 हजार रुपए चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपी महिला मूल रूप से ओडिशा के बलांगीर जिले की रहने वाली है और वर्तमान में डिमरापाल क्षेत्र में रह रही थी। पुलिस के अनुसार 22 जुलाई 2026 को पथरागुड़ा क्षेत्र की एक महिला ने घर से लेडीज पर्स और सैमसंग मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पथरागुड़ा और शहर के अन्य इलाकों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में एक महिला दो बच्चों के साथ संदिग्ध रूप से घूमती नजर आई, जो विभिन्न घरों में जाकर चोरी की वारदात की। डिमरापाल अस्पताल के सामने से हुई गिरफ्तारी CCTV और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू की। जांच के दौरान वह डिमरापाल अस्पताल के सामने बने एक खाली शेड में मिली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार कर लिया। इंद्रावती पुल के नीचे छिपाकर रखे थे मोबाइल पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि चोरी किए गए मोबाइल फोन और पर्स को उसने इंद्रावती पुल के नीचे छिपाकर रखा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक लेडीज पर्स और 5 मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपी ने कुछ मोबाइल शहर के अन्य स्थानों से चोरी करना भी स्वीकार किया। आरोपी ओडिशा की रहने वाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि, गिरफ्तार महिला की पहचान अंजली उर्फ माधुरी मोदी (32) निवासी ईंटा भट्ठी पारा, तितलागढ़, जिला बलांगीर (ओडिशा) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में डिमरापाल अस्पताल के सामने रह रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। इसके बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Source link




