![]()
बलरामपुर पुलिस ने रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त की है। 22 अप्रैल को मध्य प्रदेश सीमा पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन से लगभग 210 लीटर शराब बरामद की गई। तस्कर पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर बैरियर तोड़कर फरार हो गए। थाना प्रभारी रघुनाथनगर ने चौकी बलंगी के मध्य प्रदेश बॉर्डर चेक पोस्ट तुंगवा पर वाहनों की चेकिंग का पॉइंट लगाया था। सुबह करीब 10 बजे बैढ़न, मध्य प्रदेश की ओर से आ रही सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक सीजी 15 ए 6984 ने तुंगवा चेक पोस्ट के पास पुलिसकर्मियों को देखकर वाहन की गति बढ़ा दी। ड्राइवर ने तैनात पुलिसकर्मियों को जान से मारने कोशिश की ड्राइवर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जान से मारने के इरादे से गाड़ी चलाई, जिससे पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाने के लिए कूदना पड़ा। इस दौरान बोलेरो चालक ने बैरियर तोड़ दिया और फरार हो गया। जान बचाने के लिए कूदने से दो जवानों को चोटें आईं। ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक बालवीर लकड़ा ने चौकी बलंगी और थाना रघुनाथनगर को इसकी सूचना दी। दोपहर करीब 12:01 बजे के आसपास, रघुनाथनगर में एक बंद पड़े पेट्रोल पंप के बगल में वही बोलेरो झाड़ियों में खड़ी मिली। वाहन चालक चाबी लेकर फरार हो चुका था। तलाशी में 209.64 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब मिली बोलेरो की तलाशी के दौ रान उसमें 209.64 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर मिली, जिसकी कीमत 2,09,640 रुपये आंकी गई है। शराब परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन की कीमत 4,00,000 रुपये है। प्रधान आरक्षक बलबीर लकड़ा की रिपोर्ट पर चौकी बलंगी में फरार आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 37/26 धारा 109, 324 (6) बीएनएस के तहत हत्या के प्रयास और बैरियर तोड़ने का मामला दर्ज किया गया है। अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त कर थाना रघुनाथनगर में अपराध क्रमांक 38/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत फरार वाहन चालक के विरुद्ध एक और मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार वाहन चालक और वाहन मालिक की तलाश कर रही है।
<
