![]()
बलरामपुर के सनावल पुलिस ने अवैध धान तस्करी के एक फरार आरोपी अमित कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर किसानों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उत्तर प्रदेश से कम कीमत पर धान लाकर छत्तीसगढ़ के खरीदी केंद्रों में बेचने का आरोप है, जिससे शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई जा रही थी। यह मामला थाना सनावल में अपराध क्रमांक 82/2025 के तहत आवश्यक वस्तु अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज है।पेले ही इस मामले में श्याम सुंदर गुप्ता और शिवम गुप्ता सहित अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। पिकअप वाहन रोकने से खुला मामला राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम अवैध धान परिवहन ( transportation) की रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी तभी एक पिकअप वाहन को रोका गया , लेकिन ड्राइवर गाड़ी को तेजी से भगाने लगा। वाहन को रोका गया और पूछताछ में चालक ने बताया कि धान कुलूडीह निवासी श्याम सुंदर गुप्ता के घर उतारा जाना था। उप्र से सस्ते में धान ला कर बेच रहा था आरोपी टीम ने तलाशी ली, जहां किसानों से संबंधित बड़ी मात्रा में दस्तावेज बरामद हुए। जांच में खुलासा हुआ कि श्याम सुंदर गुप्ता उत्तर प्रदेश से सस्ते दाम पर धान लाकर छत्तीसगढ़ के खरीदी केंद्रों में विभिन्न किसानों के खातों के माध्यम से बेच रहा था। इसके लिए इस प्रक्रिया में किसानों की ऋण पुस्तिका, बैंक खाते और अन्य दस्तावेजों का दुरुपयोग किया जा रहा था, जिससे शासन को आर्थिक नुकसान हो रहा था। मोबाइल जांच से मामले का पता चला मुख्य आरोपी के मोबाइल की जांच से अमित कुमार गुप्ता के शामिल होने की पुष्टि हुई, जो घटना के बाद से फरार था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मिनवाखाण्ड क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी अमित कुमार गुप्ता को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से विभिन्न बैंकों के चेकबुक, एटीएम कार्ड, बैंक पर्चियां, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण की विवेचना अभी जारी है।
<
