Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार, गर्भवती महिलाओं को दी सुपोषण किट
Breaking News

बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार, गर्भवती महिलाओं को दी सुपोषण किट

By adminMay 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779249200 default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



भास्कर न्यूज | बालोद सुशासन तिहार के अंतर्गत आदिवासी विकासखंड डौंडी के ग्राम भैंसबोड़ में सोमवार को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों और हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा साबित हुआ। शिविर में आसपास के 18 ग्राम पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हें लाभान्वित किया गया। शिविर में प्राप्त 902 आवेदनों में से 801 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 5 हितग्राहियों को आवास निर्माण पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा श्रम कार्ड वितरण, मत्स्य पालन प्रचार योजना के तहत 2 हितग्राहियों को मछली जाल, 9 दिव्यांग जनों को छड़ी और श्रवण यंत्र तथा 2 हितग्राहियों को राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही स्वामित्व योजना के तहत 10 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख, 8 किसानों को डिजिटल किसान किताब और 7 हितग्राहियों को नए राशन कार्ड भी दिए गए। राज्य शासन के निर्देशानुसार शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु विशेष मेडिकल बोर्ड लगाया गया था। दिव्यांग जनों की जांच की और उनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र तैयार किया। शिविर में आंगनबाड़ी विभाग की ओर से नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। वहीं गर्भवती महिलाओं को सुपोषण किट भेंट कर गोदभराई की रस्म भी पूरी की गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में कॉन्स्टेबल प्रमोशन के अंतिम आदेश पर रोक:हाईकोर्ट बोला-जारी रह सकती है प्रक्रिया,लेकिन अगली सुनवाई तक जारी नहीं किए जाएंगे आदेश

May 20, 2026

व्यवस्थित नाला नहीं बनाने के कारण जलभराव होने से लोगों को परेशानी

May 20, 2026

भीषण गर्मी में बिजली की ट्रिपिंग से बेहाल शहरवासी

May 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071214
Views Today : 132
Views Last 7 days : 1823
Views Last 30 days : 4209
Total views : 93125
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.