Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बंगाल फतह में छत्तीसगढ़ मॉडल का कमाल, भाजपा का ‘महतारी वंदन’ का फार्मूला काम आया, ढहाया दीदी का किला
Breaking News

बंगाल फतह में छत्तीसगढ़ मॉडल का कमाल, भाजपा का ‘महतारी वंदन’ का फार्मूला काम आया, ढहाया दीदी का किला

By adminMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
04 05 2026 chhattisgarh model in bengal 4may 202654 223459
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भाजपा ने ममता की ‘लक्ष्मीर भंडार’ (1500 रुपये) के जवाब में महिलाओं को 3000 रुपये प्रति माह देने का जो मास्टरस्ट्रोक खेला, उसकी पटकथा छत्तीसगढ़ की ‘महत …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 04 May 2026 10:10:52 PM (IST)Updated Date: Mon, 04 May 2026 10:10:52 PM (IST)

बंगाल फतह में छत्तीसगढ़ मॉडल का कमाल, भाजपा का 'महतारी वंदन' का फार्मूला काम आया, ढहाया दीदी का किला
महतारी वंदन की तर्ज पर बंगाल में ‘गेमचेंजर’ दांव। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

  1. महतारी वंदन की तर्ज पर बंगाल में ‘गेमचेंजर’ दांव
  2. छत्तीसगढ़ के फॉर्मूले से ध्वस्त हुआ टीएमसी का कैडर
  3. राष्ट्रीय राजनीति में चमकेंगे विजय शर्मा और सौरभ सिंह

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। बंगाल की जीत में ‘छत्तीसगढ़ मॉडल’ गेमचेंजर साबित हुआ। भाजपा ने ममता की ‘लक्ष्मीर भंडार’ (1500 रुपये) के जवाब में महिलाओं को 3000 रुपये प्रति माह देने का जो मास्टरस्ट्रोक खेला, उसकी पटकथा छत्तीसगढ़ की ‘महतारी वंदन योजना’ की सफलता को देखकर लिखी गई थी। बंगाल की सियासत में आए ऐतिहासिक बदलाव ने दिल्ली से लेकर रायपुर तक राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।

ममता बनर्जी के जिस अभेद्य किले को भेदना नामुमकिन माना जा रहा था, उसे छत्तीसगढ़ के रणनीतिकारों ने अपनी ‘साइलेंट वर्किंग’ से ध्वस्त कर दिया। इस जीत के बाद अब उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और पूर्व विधायक सौरभ सिंह जैसे नेताओं का कद राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ना तय माना जा रहा है।

शाह की ‘स्पेशल ड्यूटी’ पर थे विजय शर्मा

बिहार राज्यसभा चुनाव में अपनी कार्यक्षमता दिखा चुके गृहमंत्री विजय शर्मा बंगाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सबसे भरोसेमंद सिपहसालार बनकर उभरे। शाह के 15 दिवसीय प्रवास के दौरान विजय शर्मा उनकी ‘स्पेशल ड्यूटी’ पर थे। उनके साथ बस्तर के कद्दावर नेता महेश गागड़ा ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का नेटवर्क खड़ा किया, जिसने टीएमसी के कैडर को बैकफुट पर धकेल दिया।

यह भी पढ़ें- CSMCL ओवरटाइम घोटाला: ₹115 करोड़ के फर्जी भुगतान का खुलासा, 7 मैनपावर एजेंसी संचालक गिरफ्तार

पवन साय का आठ महीने का ‘तप’ और सौरभ की कमान

संगठन मंत्री पवन साय पिछले आठ महीनों से बंगाल में जमे हुए थे। 60 से अधिक विधानसभा सीटों पर संगठन की जड़ें गहरी करने का श्रेय उन्हें जाता है। वहीं, कलकत्ता को अपना वार-रूम बनाकर सौरभ सिंह ने 52 शहरी सीटों पर कमान संभाल रखी थी। इन नेताओं ने न केवल रणनीति बनाई, बल्कि मतगणना के आखिरी मिनट तक मोर्चे पर डटे रहे। अनुराग सिंहदेव और दयाल दास बघेल जैसे नेताओं ने घर-घर जाकर फॉर्म भरवाए, जिससे साइलेंट वोटर भाजपा की ओर झुक गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जल्द सुलझ सकता है छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी जल बंटवारा विवाद, दोनों राज्यों ने ट्रिब्यूनल के सामने पेश की संयुक्त रिपोर्ट

May 6, 2026

छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल, रायपुर में सुबह से बादल, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

May 6, 2026

रायपुर में ब्रेक फेल होने से ब्रिज के नीचे गिरी कार, चार युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069660
Views Today : 13
Views Last 7 days : 567
Views Last 30 days : 3806
Total views : 90704
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.