Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » फॉरेक्स ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:फर्जी निवेश योजना चलाकर वसूले 13.60 लाख रुपए, कई बैंक खातों और फरार साथियों की जांच जारी
Breaking News

फॉरेक्स ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:फर्जी निवेश योजना चलाकर वसूले 13.60 लाख रुपए, कई बैंक खातों और फरार साथियों की जांच जारी

By adminMay 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 21 at 74859 pm 1779393946
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 21 at 74859 pm 1779393946
दुर्ग में ऑनलाइन निवेश और ज्यादा मुनाफा दिलाने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां गंजपारा निवासी एक युवक से फॉरेक्स ट्रेडिंग और निवेश कंपनी के नाम पर 13 लाख 60 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने ज्यादा मुनाफे का भरोसा दिलाकर दीपक को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में उससे आरटीजीएस और ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए कई बैंक खातों में रकम जमा कराई गई। शिकायत के मुताबिक युवक ने कुल 13 लाख 60 हजार रुपये निवेश किए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों और बैंक खातों की जांच अभी जारी है। 2024 में किया था संपर्क
पुलिस के मुताबिक गंजपारा निवासी दीपक जैन (27) ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि साल 2024 में कुछ लोगों ने उससे संपर्क किया और खुद को फॉरेक्स ट्रेडिंग एवं निवेश कंपनी से जुड़ा बताया। आरोपियों ने कहा कि कंपनी में पैसा लगाने पर हर महीने अच्छा लाभ मिलेगा और निवेश की गई पूरी रकम भी सुरक्षित रहेगी। कुछ समय तक आरोपी लगातार भरोसा दिलाते रहे, लेकिन बाद में कंपनी अचानक बंद हो गई। इसके बाद न तो युवक को कोई लाभांश मिला और न ही उसकी जमा रकम वापस की गई। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगने की कोशिश की तो आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया। खुद को ठगा महसूस होने पर युवक ने पुलिस में शिकायत की। फर्जी निवेश योजना चलाकर जमा करवाता था पैसा
शिकायत मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी निवेश योजना चलाकर लोगों से पैसे जमा कराते थे। पुलिस ने मामले में राजेन्द्र कुमार ताम्रकार (50) निवासी तामेश्वरा वार्ड क्रमांक 30 दुर्ग, हाल मुकाम जवाहर नगर वार्ड क्रमांक 18 दुर्ग को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को निवेश और ज्यादा लाभ का लालच देकर रकम लेने की बात स्वीकार की है। मोबाइल फोन समेत सभी दस्तावेज जब्त
पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, बैंक दस्तावेज और लेन-देन से जुड़े कागजात जब्त किए हैं। पुलिस अब इन दस्तावेजों के आधार पर अन्य बैंक खातों और लेन-देन की जानकारी जुटा रही है। साथ ही मामले में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी के जंगल में भीषण आग:कई एकड़ क्षेत्र प्रभावित, वन विभाग की तत्परता से बड़ा नुकसान टला

May 22, 2026

पेंड्रा में टला बड़ा सड़क हादसा, CCTV कैमरे में कैद:लापरवाही से चलाए गए ट्रक की चपेट में आने से युवक बचा

May 22, 2026

NH-43 पर ट्रक ने युवक को कुचला, मौत:कई वाहनों को टक्कर मारी, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

May 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071546
Views Today : 205
Views Last 7 days : 1992
Views Last 30 days : 4580
Total views : 93791
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.