Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पेट्रोल पंप पर डीजल को लेकर मैनेजर-कर्मचारी की पिटाई…VIDEO:एसईसीएल-इंस्पेक्टर के बेटे पर जबरन डीजल ले जाने और मारपीट का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज
Breaking News

पेट्रोल पंप पर डीजल को लेकर मैनेजर-कर्मचारी की पिटाई…VIDEO:एसईसीएल-इंस्पेक्टर के बेटे पर जबरन डीजल ले जाने और मारपीट का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

By adminMay 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 8 12 1779361051
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 8 12 1779361051
कोरबा के दीपका स्थित गोपीचंद पेट्रोल पंप पर आधी रात डीजल को लेकर विवाद हो गया। जरीकेन में जबरन 6000 रुपए का डीजल भरवाने और उसे वापस लौटाने की बात पर मैनेजर और ग्राहक के बीच मारपीट हुई। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गोपीचंद पेट्रोल पंप के मैनेजर केसर खान ने पुलिस को बताया कि रात करीब 12:50 बजे पंपकर्मी रामकुमार और कृति कुमार ने उन्हें फोन पर सूचना दी। उन्होंने बताया कि शिवम शर्मा जबरन जरीकेन में 6000 रुपए का डीजल ले गया है। केसर खान ने पंप पहुंचकर शिवम को फोन किया और डीजल वापस लाने को कहा, क्योंकि डिब्बे में तेल देना मना है। आरोप है कि शिवम ने फोन पर गाली-गलौज की और थोड़ी देर बाद पंप आकर केसर खान और अकाउंटेंट सत्यम के साथ मारपीट की। मारपीट में केसर खान के गले, कनपटी और बाएं हाथ में चोटें आईं, और उनकी सोने की चेन भी टूट गई। केसर खान की शिकायत पर शिवम शर्मा और संजू शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिवम शर्मा के पिता एसईसीएल में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। शिवम शर्मा ने भी पुलिस में की शिकायत दूसरी ओर, दीपका कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय शिवम शर्मा ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिवम का आरोप है कि पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर केसर खान और अकाउंटेंट सत्यम ने उनके साथ मारपीट की। शिवम की शिकायत पर केसर खान और सत्यम के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने पुष्टि की कि दोनों पक्षों की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शिवम शर्मा के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि वह जान जोखिम में डालकर डिब्बे में पेट्रोल ले जा रहा था, जो असुरक्षित है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जल्द ही जब्ती और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोंडागांव में 4.69 करोड़ के 17 विकास कार्यों का भूमिपूजन:मिनी स्टेडियम और सुविधाओं का विस्तार, केशकाल में 58 जोड़ों का विवाह,तेलीन सत्ती माता महोत्सव

May 21, 2026

सेना भर्ती परीक्षा 1 जून से, दो फेज में एग्जाम:एडमिट कार्ड जारी; भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर इन पांच जिलों में 10 सेंटर

May 21, 2026

युवा कांग्रेस ने राष्ट्रपति से की शिक्षा अधिकार की मांग:RTE उल्लंघन और आत्मानंद स्कूलों में शुल्क के खिलाफ प्रदर्शन

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071416
Views Today : 240
Views Last 7 days : 1971
Views Last 30 days : 4450
Total views : 93533
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.