Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उपसचिव रहीं सौम्या चौरसिया को ED ने कोर्ट में किया पेश
Breaking News

पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उपसचिव रहीं सौम्या चौरसिया को ED ने कोर्ट में किया पेश

By adminDecember 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
17 12 2025 deputy secretary soumya chaurasia
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के 3,200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रह चुकीं सौम्या चौरसिया को …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 17 Dec 2025 12:21:27 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Dec 2025 12:21:27 PM (IST)

CG Liquor Scam: पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उपसचिव रहीं सौम्या चौरसिया को ED ने कोर्ट में किया पेश
कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. 3,200 करोड़ के शराब घोटाले में ईडी की कार्रवाई
  2. सौम्या चौरसिया को पूछताछ बाद किया गिरफ्तार
  3. अवैध वसूली और कमीशनखोरी के गंभीर आरोप

रायपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। प्रदेश के बहुचर्चित 3,200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रह चुकीं सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया। बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे ईडी ने उन्हें विशेष ईडी कोर्ट में पेश किया, जहां एजेंसी ने रिमांड की मांग की है। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच सौम्या को अदालत लाया गया।

ईडी सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को सौम्या चौरसिया को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया गया था। कई घंटे चली पूछताछ के दौरान एजेंसी को घोटाले से जुड़े लेन-देन, कमीशनखोरी और नेटवर्क को लेकर अहम जानकारियां मिलने का दावा किया गया है। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर ईडी ने उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

अवैध वसूली और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग के आरोप

ईडी का कहना है कि सौम्या चौरसिया पर शराब कारोबार में अवैध वसूली, कमीशनखोरी और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग के गंभीर आरोप हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि कथित तौर पर शराब कारोबार से जुड़े प्रभावशाली लोगों और अधिकारियों के बीच राशि के लेन-देन को व्यवस्थित करने में उनकी भूमिका रही। एजेंसी का दावा है कि पूछताछ के दौरान कई कड़ियां खुली हैं, जिनसे घोटाले के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

पहले भी कोयला घोटाले में जा चुकी हैं जेल

उल्लेखनीय है कि सौम्या चौरसिया इससे पहले 570 करोड़ रुपये के कथित कोयला घोटाले के मामले में भी जेल जा चुकी हैं। उस मामले में भी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत कार्रवाई की थी। अब शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

रिमांड पर पूछताछ जरूरी

अदालत में ईडी ने दलील दी कि घोटाले की रकम के स्रोत, ट्रेल और लाभार्थियों की पहचान के लिए सौम्या चौरसिया की कस्टडी में पूछताछ आवश्यक है। एजेंसी का कहना है कि अभी कई दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों का सामना कराना बाकी है, जिससे जांच को निर्णायक दिशा मिल सकती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Drunk Driving, Assault; 92 Arrested, Habitual Offenders BNSS

June 26, 2026

रायपुर में महिला डॉक्टर से 51 लाख की ठगी:बिल्डर ने अधूरा छोड़ा मकान, दफ्तर बंद कर हुआ फरार; पुलिस ने शुरु की तलाश

June 26, 2026

AIU की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष बने प्रो. राजीव चौधरी:देशभर की खेल प्रतियोगिताओं के आवंटन की जिम्मेदारी, इंटर-यूनिवर्सिटी कॉम्पिटिशन के लिए सेलेक्शन करेगी समिति

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075875
Views Today : 306
Views Last 7 days : 3112
Views Last 30 days : 10944
Total views : 105749
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.