टॉप न्यूज़

कांटाबांजी में ज्ञानशाला प्रभारी बच्छराज की दो दिन की समीक्षा



कांटाबांजी| उड़ीसा झारखंड आँचलिक ज्ञानशाला प्रभारी बच्छराज बेताला 17 जुलाई को ज्ञानशाला की सार संभाल और संगठन यात्रा के लिए कांटाबांजी पहुंचे। पश्चिम ओडिशा की क्षेत्रीय ज्ञानशाला संयोजिका बॉबी जैन और कांटाबांजी सभा के मंत्री विवेक जैन के साथ उन्होंने दो दिन तक आसपास के लगभग सभी क्षेत्रों की ज्ञानशालाओं की सार संभाल यात्रा की। कांटाबांजी सभा अध्यक्ष अजय जैन ने बच्छराज का स्वागत किया। स्मिता जैन ने कांटाबांजी ज्ञानशाला की संक्षिप्त जानकारी दी। बच्छराज ने ज्ञानशाला के प्रारूप के विभिन्न उपक्रमों की जानकारी दी। ज्ञानशाला के सम्यक संचालन की विधि बताई। स्थानीय ज्ञानशाला के सभी रिकॉर्ड और रजिस्टर का अवलोकन किया। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षिकाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। ज्ञानशाला से जुड़े किसी भी कार्य के लिए अपेक्षित सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में कांटाबांजी सभा के पदाधिकारी और ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाएं मौजूद रहीं। पश्चिम ओडिशा की लगभग 14 सभाओं में कांटाबांजी, बगुमुंडा, सिंधिकेला, कुरसुड, चान्दोतारा, टिटिलागढ़, भवानी पटना, केसिंगा, उत्केला, सैंतला, तुसरा, बलांगीर, रामपुर, पटनागढ़, बेलपाडा की ज्ञानशालाओं की सार संभाल की गई। सभी सभाओं के पदाधिकारियों और ज्ञानशाला की प्रशिक्षिका कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि ज्ञानशाला सुचारू रूप से संचालित होगी। केंद्र से मिलने वाले निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। गुरुकृपा से यात्रा सहज, सुलभ और सफल रही।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button