![]()
गर्मी में बढ़ते पानी संकट के बीच निगम ने ली बैठक। महापौर मीनल चौबे ने जल विभाग और जल बोर्ड के अधिकारियों की बैठक लेकर शहर में सुचारू पेयजल सप्लाई के लिए निर्देश दिए हैं। महापौर ने कहा कि पानी सप्लाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई होगी।
2 दिन में सुधार के निर्देश
महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर में 2 दिन के भीतर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त की जाए। खासकर तालाबों और जल स्रोतों के पास ज्यादा से ज्यादा हाईड्रेंट (हाइडेन) लगाकर सप्लाई बेहतर बनाने को कहा गया है।
फील्ड में उतरें अधिकारी
उन्होंने अधिकारियों को रोजाना फील्ड में जाकर वार्डों में पानी की स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। टंकियों वाले इलाकों में जाकर समस्या समझें और मौके पर ही समाधान करें।
शिकायतों का तुरंत समाधान
महापौर ने कहा कि पानी से जुड़ी जन शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा किया जाए। जोन स्तर की टीमें मिलकर तेजी से काम करें, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
पानी बचाने की अपील
महापौर ने शहरवासियों से भी पानी का सही उपयोग करने और बर्बादी न करने की अपील की है।गर्मी बढ़ने के साथ शहर में पानी की मांग भी बढ़ रही है, ऐसे में निगम ने व्यवस्था सुधारने के लिए सख्त रुख अपनाया है।
<
