बालोद | ग्राम टेकापार में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण पूरा होने के बावजूद अब तक घर-घर जल आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है, जिससे ग्रामीणों को योजना का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। टंकी बनकर तैयार होने के बाद भी सप्लाई लाइन और नियमित जल आपूर्ति व्यवस्था शुरू नहीं की गई है। इस कारण गांव के लोग अब भी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं और उन्हें हैंडपंप या अन्य स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जल्द से जल्द जल आपूर्ति व्यवस्था को चालू किया जाए, ताकि हर घर नल से जल योजना का वास्तविक लाभ गांव के सभी घरों तक पहुंच सके। – खेमलाल साहू, टेकापार
<
