Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पहले मौखिक नंबर बताए, अब मार्कशीट के लिए 31 हजार छात्र लगा रहे चक्कर
Breaking News

पहले मौखिक नंबर बताए, अब मार्कशीट के लिए 31 हजार छात्र लगा रहे चक्कर

By adminMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
206 17785835886a0308240008c 12makawardha07
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



206 17785835886a0308240008c 12makawardha07
भास्कर न्यूज | कवर्धा जिला शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली ने 31 हजार बच्चों और उनके पालकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। बोर्ड की तर्ज पर 5वीं-8वीं की परीक्षा तो करा ली गई, लेकिन रिजल्ट के नाम पर विभाग सिर्फ फर्द (अस्थाई सूची) तक सिमट कर रह गया है। 13 दिन पहले जब परिणाम आए, तो विभाग ने ढिंढोरा पीटा की काम समय पर हो गया, लेकिन हकीकत यह है कि आज भी बच्चों के पास अपनी कामयाबी का कोई आधिकारिक दस्तावेज नहीं है। अंकसूची के अभाव में जिले के हजारों बच्चों का भविष्य अधर में है। निजी स्कूलों में दाखिला शुरू हो गया है, लेकिन विभाग की सुस्त प्रिंटिंग के कारण दाखिले की प्रक्रिया थमी हुई है। वहीं, पालकों का कहना है कि वर्तमान समय में जिले के निजी स्कूलों में एडमिशन शुरू हो गए है। टीसी के लिए स्कूल पहुंच रहे हैं, तो उन्हें खाली हाथ लौटाया जा रहा है। स्कूलों का तर्क है कि जब तक मूल अंकसूची नहीं आएगी, टीसी जनरेट नहीं होगी। प्लानिंग फेल : जब 30 अप्रैल को परिणाम घोषित हुआ, तभी प्रिंटिंग की तैयारी क्यों नहीं किए? दावा खोखला : डीईओ ने 15 मई तक वितरण का लक्ष्य दिया था, जो अब कागजी साबित हो रहा है। प्रक्रिया में झोल : त्रुटि सुधार का काम जो रिजल्ट से पहले होना था, वह अब प्रिटिंग प्रेस भेजने के बहाने किया जा रहा है। बच्चों को प्रगति पत्रक दिए जिले के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों में कक्षा 1 से 4 व 6, 7 वीं के बच्चों को प्रगति पत्रक 30 अप्रैल को दिया जा चुका है। सिर्फ 5 वीं व 8 वीं के बच्चों का अंकसूची शेष है। गौर करने की बात है कि इन दोनों कक्षा में लगभग एक हजार बच्चों को पूरक व अनुत्तीर्ण किया गया है। ऐसे बच्चों को फिर से परीक्षा दिलाना होगा। सुधार में वक्त लगा है: डीईओ डीईओ एफआर वर्मा ने बताया कि बच्चों की अंकसूची में गलती न हो, इसलिए प्रधान पाठकों को डेटा चेक करने का समय दिया गया था। अब डेटा फाइनल होकर प्रेस में जा चुका है। 20 मई तक जिले में मार्कशीट आ जाएंगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

LLB फस्ट सेमेस्टर में खराब रिजल्ट पर भड़के स्टूडेंट्स:यूनिवर्सिटी का किया घेराव, हिंदी में जवाब लिखने वालों को फेल करने पर जताई नाराजगी

May 13, 2026

छत्तीसगढ़ में 50 किमी रफ्तार से हवा चलेगी:4 दिन मौसम खराब, गरज-चमक होगी, बिजली गिरने का भी खतरा, 4° तक तापमान बढ़ेगा

May 13, 2026

नाबालिग से रेप करने वाले को 20 साल की जेल:रायगढ़ में शादी का झांसा देकर ले गया था पुरी; 5 दिनों तक किया दुष्कर्म

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070241
Views Today : 104
Views Last 7 days : 715
Views Last 30 days : 3434
Total views : 91406
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.