Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » परशुराम जंयती पर भव्य शोभायात्रा निकाली:कोंडागांव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नमन किया, भक्तिमय माहौल
Breaking News

परशुराम जंयती पर भव्य शोभायात्रा निकाली:कोंडागांव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नमन किया, भक्तिमय माहौल

By adminApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
572fc152 f788 4987 88ea f5457a50709d 1776601488577
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



572fc152 f788 4987 88ea f5457a50709d 1776601488577
कोंडागांव में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज ने भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग सड़कों पर उतरे और श्रद्धापूर्वक भगवान परशुराम को नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत बड़े केनरा समाज के भवन से हुई, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा को रवाना किया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भगवा वस्त्र धारण किए हुए थे। पुरुषों ने भगवा कुर्ता और गमछा पहना था, जबकि महिलाओं ने लाल और पीले रंग की साड़ियों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूरे मार्ग में “जय परशुराम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यह यात्रा शहर के अलग-अलग मार्गों से गुजरी और लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। यात्रा के दौरान धार्मिक झांकियां, भजन-कीर्तन और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन ने माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। कई स्थानों पर समाज के लोगों और अन्य नागरिकों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। युवाओं में इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विशेष उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता और धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के अंत में समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने और समाज हित में कार्य करने का संदेश दिया।।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Drivers Vision Issues & Rs 15,500 E-Challan

June 23, 2026

कोरबा में नकाबपोश चोरों की करतूत CCTV में कैद:ताला तोड़कर नकदी और खाने का सामान ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

India Post Matric Scholarship | SC ST OBC Students Registration 1 Aug 2026

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075238
Views Today : 360
Views Last 7 days : 3204
Views Last 30 days : 10032
Total views : 104261
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.