Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पत्नी-साली संग मिलकर 6 सूने मकानों में चोरी:ससुराल में रहकर दामाद बनाता था चोरी का प्लान, 1600 CCTV फुटेज से हुई पहचान
Breaking News

पत्नी-साली संग मिलकर 6 सूने मकानों में चोरी:ससुराल में रहकर दामाद बनाता था चोरी का प्लान, 1600 CCTV फुटेज से हुई पहचान

By adminMay 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 14 at 54129 pm 1778789175
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 14 at 54129 pm 1778789175
दुर्ग जिले की पुलिस ने चोर दामाद को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला आरोपी नौशाद भिलाई के खुर्सीपार स्थित अपने ससुराल में रहकर ड्राइवरी का काम करता था। इसी दौरान वह सूने मकानों की रेकी करता और रात के समय अपने साढू के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। चोरी किए गए गहनों और अन्य सामान को ठिकाने लगाने का काम उसकी पत्नी नगीना और साली मदीना करती थी। दोनों सगी बहनें चोरी के माल को गिरवी रखने और बेचने का काम संभालती थी। वहीं, पावर हाउस बाजार स्थित शुभलाभ ज्वेलर्स के संचालक दुर्गेश गोस्वामी को भी पुलिस ने चोरी का सोना-चांदी खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 1600 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान हुई। हालांकि, इस मामले में मदीना का पति यानी नौशाद का साढू अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 1600 CCTV फुटेज खंगालने के बाद मिला सुराग दुर्ग-भिलाई में हाल ही में गुरुनानक नगर, वैशाली नगर, हाउसिंग बोर्ड जामुल, चरोदा, राधिका नगर, पुदुमनगर और बालोद जिले के करहीभदर इलाके में चोरी की वारदातें हुई थी। इसके बाद पुलिस ने करीब 1600 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। ज्यादातर फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी कि वह आखिर कौन है। इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर उस चेहरे की तलाश शुरू की, जिसके बाद नौशाद की पहचान हो सकी। पुलिस ने कड़ी पूछताछ की पुलिस ने नौशाद को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान नौशाद ने चोरी की कई घटनाएं करना स्वीकार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह ने इन सभी छह वारदातों को अंजाम दिया था। चोरी के बाद सोने-चांदी के जेवर आरोपी की पत्नियां, नगीना और मदीना, पावर हाउस स्थित शुभलाभ ज्वेलर्स में गिरवी रखती थी। कई बार चोरी का सामान सीधे ज्वेलर्स संचालक को भी बेच दिया जाता था। पुलिस ने बताया कि चोरी से मिले पैसों से आरोपियों ने हीरो डेस्टिनी वाहन भी खरीदा था, जिसका इस्तेमाल वे आने-जाने के लिए करते थे। मामले में ज्वेलर्स संचालक दुर्गेश गोस्वामी की भूमिका सामने आने के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी का सामान पुलिस ने किया जब्त सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और ज्वेलरी दुकान से करीब 60 ग्राम सोने के जेवर, 850 ग्राम चांदी के जेवर, कैमरा, इंडक्शन चूल्हा, 7,800 रुपए नकद और चोरी में इस्तेमाल किया गया हीरो डेस्टिनी वाहन (CG 07 DD 9877) जब्त किया है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 13 लाख 12 हजार 800 रुपए आंकी गई है। वहीं इस मामले में फरार आरोपी की तलाश जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana Fake Mangalsutra Controversy VIDEO

June 13, 2026

राजनांदगांव में अशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स की छत पर आग:सोलर पैनल फटने से सिस्टम जला, लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर को नुकसान

June 13, 2026

Durg Minor Beaten Up Video Viral

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073844
Views Today : 276
Views Last 7 days : 1164
Views Last 30 days : 6026
Total views : 97588
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.