![]()
छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार दोपहर पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद आरोपी पति कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। महिला की हत्या की वजह चरित्र शंका बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि घटना के समय उनके दो बच्चे घर पर ही मौजूद थे। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला जगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंदेली का है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, आरोपी सालिक राम यादव सतरंगा (45) ग्राम बुंदेली का रहने वाला है और पिछले कई सालों से गांव के कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म में चौकीदारी का काम करता था। वह अपनी पत्नी छेक बाई (42) और चार बच्चों के साथ वहीं रहता था। पत्नी अपने पति सालिक राम के चरित्र पर शंका करती थी। इसी बात को लेकर आए दिन उसका पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। बुधवार को दोनों के बीच चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सालिक राम ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के दौरान सालिक राम ने पत्नी का गला धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद आरोपी पति कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। सूचना मिलते ही कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी और रजगामार चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सालिक राम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
<
