टॉप न्यूज़

सूरजपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 33 पुलिसकर्मियों के तबादले:नए SP ने कई थानों के प्रभारी बदले, कानून व्यवस्था मजबूत करने का लक्ष्य




सूरजपुर जिले के नए पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने पदभार संभालने के बाद पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने 33 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है। इस सूची में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। इस बदलाव का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और पुलिसिंग को मजबूत करना बताया गया है। देखिये पूरी लिस्ट- कई थाना और चौकी प्रभारियों में बदलाव गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार, सूरजपुर, विश्रामपुर, प्रेमनगर, जयनगर, झिलमिली, रामानुजनगर, प्रतापपुर, कुदरगढ़, ओड़गी, खड़गवां, चांदनी और बसदेई सहित विभिन्न थानों एवं चौकियों में नए अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी तबादला आदेश के तहत निरीक्षक अलरिक लकड़ा को सूरजपुर थाना प्रभारी, निरीक्षक फर्डीनंद कुजूर को अंजाक थाना प्रभारी और निरीक्षक रूपेश कुंतल एक्का को विश्रामपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार उपनिरीक्षक प्रदीप सिदार को प्रेमनगर, उपनिरीक्षक अमित गुप्ता को जयनगर, उपनिरीक्षक सरफराज अहमद को झिलमिली तथा उपनिरीक्षक विराट विश्वी को रामानुजनगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सहायक उपनिरीक्षक संजय यादव को कुदरगढ़ चौकी प्रभारी बनाया गया है। प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का भी तबादला अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों का भी विभिन्न थानों और चौकियों में स्थानांतरण किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने तथा पालन प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण पर जोर पुलिस विभाग के अनुसार, इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से थानों की कार्यप्रणाली में तेजी आएगी, अपराध नियंत्रण को मजबूती मिलेगी और आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध होंगी। नए एसपी योगेश कुमार पटेल के पदभार ग्रहण करने के बाद यह जिले में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में उनकी पहली बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई मानी जा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button