Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नेता प्रतिपक्ष बोले-रायपुर निगम में 2.23 करोड़ का टैंकर घोटाला:हर साल यही फर्में ले रहीं काम, टेंडर और भुगतान राशि में बड़ा अंतर
Breaking News

नेता प्रतिपक्ष बोले-रायपुर निगम में 2.23 करोड़ का टैंकर घोटाला:हर साल यही फर्में ले रहीं काम, टेंडर और भुगतान राशि में बड़ा अंतर

By adminMay 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1778604653 whatsapp image 2026 05 11 at 63622 pm 1778576692
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 11 at 63622 pm 1778576692
गर्मी के बीच राजधानी रायपुर में पानी सप्लाई के लिए जारी टैंकर टेंडर अब विवादों में घिर गया है। आकाश तिवारी ने नगर निगम के पानी टैंकर टेंडर में गड़बड़ी और अधिकारियों-ठेकेदारों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि पिछले कई वर्षों से कुछ चुनिंदा फर्में ही सिंडिकेट बनाकर यह काम ले रही हैं। आकाश तिवारी ने कहा कि, रायपुर नगर निगम हर साल वार्डों में टैंकरों के जरिए पानी सप्लाई के लिए टेंडर जारी करता है, लेकिन प्रक्रिया में पारदर्शिता नजर नहीं आती। उनका आरोप है कि पिछले साल जिन 6 फर्मों को टेंडर मिला था, इस साल भी उन्हीं को काम सौंप दिया गया। इस तरह निगम में 2.23 करोड़ का टैंकर घोटाला हुआ है। “हर बार वही 6 फर्में क्यों?” नेता प्रतिपक्ष ने जिन फर्मों का नाम लिया उनमें मेसर्स केशव प्रसाद पांडे, प्रज्ञा कंस्ट्रक्शन, परिमल कश्यप, अरविंद सिंह ठाकुर, प्रवीण दीक्षित और रफीक अहमद शामिल हैं। तिवारी ने सवाल उठाया कि आखिर हर साल यही फर्में कैसे चयनित हो जाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि, निविदा की शर्तें भी इन्हीं ठेकेदारों के हिसाब से तय की जाती हैं। तिवारी ने कहा कि सभी निविदा दाताओं के रेट और तारीख एक जैसे होना भी संदेह पैदा करता है। “1 करोड़ का टेंडर, 2 करोड़ से ज्यादा भुगतान” आकाश तिवारी ने दावा किया कि, पिछले साल करीब 1 करोड़ रुपए का टेंडर जारी हुआ था, लेकिन बाद में टैंकर संचालन के नाम पर करीब 2.23 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। उन्होंने कहा कि यदि पिछले साल इतना भुगतान हुआ था तो इस बार टेंडर राशि उसी आधार पर तय होनी चाहिए थी। उनका आरोप है कि टेंडर राशि कम रखी जाती है और बाद में भुगतान बढ़ा दिया जाता है, जिससे बीच के अंतर पर सवाल खड़े होते हैं। GPS सिस्टम नहीं, मॉनिटरिंग पर सवाल नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, टैंकरों में GPS सिस्टम लगाने की बात लंबे समय से हो रही है, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया। उनका कहना है कि बिना GPS मॉनिटरिंग के टैंकर संचालन और पानी सप्लाई की वास्तविक स्थिति की जांच मुश्किल है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर नगर निगम में सिर्फ इन्हीं 6 निविदा दाताओं को लगातार काम क्यों मिल रहा है और क्या इनके पीछे कोई एक बड़ा ठेकेदार काम कर रहा है? निष्पक्ष जांच की मांग आकाश तिवारी ने पूरे टेंडर प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि, यदि मिलीभगत साबित होती है तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि टैंकर टेंडर की प्रक्रिया भ्रष्टाचार को जन्म दे रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur Exam Centre CAPFs, SSF, Assam Rifles GD Constable Recruitment

May 14, 2026

Korba Reel Making River Death

May 14, 2026

Korba Reel Making River Death

May 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070420
Views Today : 187
Views Last 7 days : 1008
Views Last 30 days : 3638
Total views : 91749
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.