Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » निरंजन धर्मशाला की अवैध जमीन पर चला बुलडोजर:नाले की सरकारी जमीन से हटाया गया कब्जा
Breaking News

निरंजन धर्मशाला की अवैध जमीन पर चला बुलडोजर:नाले की सरकारी जमीन से हटाया गया कब्जा

By adminMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 18 at 102934 pm 1779124367
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 18 at 102934 pm 1779124367
रायपुर नगर निगम ने वीआईपी रोड स्थित निरंजन धर्मशाला द्वारा नाले की सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। नगर निगम जोन-9 की टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक-51 में स्थित निरंजन धर्मशाला ने करीब 0.1100 हेक्टेयर शासकीय नाले की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश और जोन-9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर निवेश विभाग ने यह अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सैय्यद जोहेब समेत निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। निगम प्रशासन का कहना है कि नालों और सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। एक दिन पहले डेयरी पर भी चला था बुलडोजर इससे पहले सड्डू इलाके में भी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की थी। नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने चंदन डेयरी फैक्ट्री द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे को हटाने के लिए अभियान चलाया था। जोन-9 के वार्ड क्रमांक-8 में फैक्ट्री पर करीब 1.45 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप है। प्रशासन ने जेसीबी और श्रमिकों की मदद से अवैध निर्माण तोड़ना शुरू किया था। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल और शेड हटाए गए। वहीं सिक्योरिटी गार्ड के लिए बनाए गए अवैध ढांचे को भी तोड़ा गया। यह कार्रवाई रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर की गई थी। मौके पर तहसीलदार राममूर्ति दीवान की मौजूदगी में पुलिस बल भी तैनात रहा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana Fake Mangalsutra Controversy VIDEO

June 13, 2026

राजनांदगांव में अशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स की छत पर आग:सोलर पैनल फटने से सिस्टम जला, लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर को नुकसान

June 13, 2026

Durg Minor Beaten Up Video Viral

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073834
Views Today : 225
Views Last 7 days : 1113
Views Last 30 days : 5975
Total views : 97537
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.