Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नशेड़ी ट्रेलर ड्राइवर को पीटने का वायरल VIDEO:कोरबा में अवैध संबंध के शक में एक महिला ने दूसरी महिला के घर घुस कर पीटा
Breaking News

नशेड़ी ट्रेलर ड्राइवर को पीटने का वायरल VIDEO:कोरबा में अवैध संबंध के शक में एक महिला ने दूसरी महिला के घर घुस कर पीटा

By adminApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 1776593716
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1 1776593716
कोरबा में मार पिटाई के दो मामले सामने आए हैं,पहले मामले में सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर मुख्य मार्ग पर एक नशे में धुत ट्रेलर चालक ने एक कार को टक्कर मार दी। ट्रेलर ड्राइवर शराब के नशे में था। कार ड्राइवर ने नशेड़ी ट्रेलर ड्राइवर की पिटाई कर दी। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दूसरे मामले में मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के अवैध संबंध के शक में दूसरी महिला के घर में घुसकर मारपीट की। यह घटना एसईसीएल सुभाष ब्लॉक कॉलोनी में हुई, जहां कुसमुंडा इलाके से आई महिला ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर दूसरी महिला पर हमला किया। केस 1 पहले मामले में कार ड्राइवर को पिटाई करते और ट्रेलर ड्राइवर को बचाव करते हुए भागते देखा जा सकता है। यह मामला बाद में सीएसईबी चौकी पहुंचा। हालांकि, पुलिसिया कार्रवाई के बजाय दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया। नशे में गाड़ी चलते मिले तो ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित अभियान के दौरान कुल 27 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस नशे की अवस्था में वाहन चलाने वाले ड्राइवर के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है। धारा 185 के तहत जिन व्यक्तियों पर चालानी कार्रवाई की गई है, उनके ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन के लिए प्रकरण क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) को भेजे जाएंगे, ताकि नियमानुसार आगे कीकार्यवाही की जा सके। केस 2 हमलावर महिला ने आरोप लगाया कि दूसरी महिला ने उसके पति को अपने जाल में फंसा रखा है। दोनों महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई हुई। पीड़ित महिला को गंभीर रूप से पीटा गया और उसे पति से दूर रहने की धमकी दी गई। मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर हमलावर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि कुसमुंडा क्षेत्र की एक महिला अपने रिश्तेदारों के साथ सुभाष ब्लॉक आई थी। पति के साथ अवैध संबंध होने की बात को लेकर घर में घुसकर मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया

June 24, 2026

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.