![]()
राजधानी के नवा रायपुर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार टक्कर के बाद हवा में उछलकर डिवाइडर के ऊपर जा फंस गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में सवार युवक तेज गति से वाहन चला रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से कार सीधे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के तुरंत बाद कार सवार युवक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। राहगीरों की भीड़ जुटी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राहगीर जुट गए। कुछ राहगीरों ने युवकों का और कार का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं है। पुलिस अधिकारी नया रायपुर में गाड़ी पलटने की सूचना नहीं आने की बात कह रहे है। अफसर ने मामले में जांच करने की बात बोली है। स्कॉडा गाड़ी में सवार थे युवक वायरल वीडियो के अनुसार युवक स्कॉडा गाड़ी में सवार थे। गाडी का नंबर सीजी 04 एचवाई 8721 बताया गया है। वायरल वीडियो में पांच से ज्यादा युवक दिख रहे है। ये युवक गाड़ी छोड़कर जाने की बात बोल रहे है।
<
