टॉप न्यूज़

कोरबा के झाबर पंचायत का बड़ा फैसला:शराब बेचने पर 10 हजार, पीने पर 5 हजार जुर्माना, निगरानी के लिए महिला कमांडर समिति गठित




कोरबा के दीपका क्षेत्र की ग्राम पंचायत झाबर ने गांव को पूर्ण रूप से नशामुक्त बनाने के लिए कड़ा निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने दीपका पुलिस के सहयोग से शराब और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान शुरू करते हुए जुर्माने का प्रावधान लागू किया है। ग्राम सभा में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के अनुसार, गांव में शराब या अन्य नशीले पदार्थ बनाते या बेचते पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, शराब या नशीले पदार्थ खरीदने अथवा सार्वजनिक स्थान पर सेवन करते पाए जाने पर 5 हजार रुपये का आर्थिक दंड देना होगा। महिला कमांडर समिति करेगी निगरानी नियमों के प्रभावी पालन के लिए महिला कमांडर समिति का गठन किया गया है। समिति पुलिस के साथ मिलकर गांव में गश्त करेगी और अवैध गतिविधियों पर नजर रखेगी। नोनी बाई कंवर को अध्यक्ष, राधा बाई महंत को उपाध्यक्ष और शेषमति पटेल को सचिव बनाया गया है। पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर लिया संकल्प दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के निर्देश पर आयोजित विशेष ग्राम सभा में प्रशिक्षु उप-निरीक्षक निखिल देवांगन, आरक्षक अंकित पांडे और मुकेश यादव मौजूद रहे। बैठक में पुलिस और ग्रामीणों ने गांव से नशे की बुराई खत्म करने का सामूहिक संकल्प लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल ग्राम सभा में सरपंच रामसिंह कंवर, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला शक्ति समूहों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। पुलिस प्रशासन और ग्राम पंचायत की इस संयुक्त पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button