Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी रईसमिल में आग, 50 हजार बारदाना जला:1-1 हजार क्विंटल धान-चावल भी चपेट में, शॉर्ट सर्किट से हादसा
Breaking News

धमतरी रईसमिल में आग, 50 हजार बारदाना जला:1-1 हजार क्विंटल धान-चावल भी चपेट में, शॉर्ट सर्किट से हादसा

By adminApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2ad1f549 4510 429a b921 54d5a38b7b7c 1776690240688
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2ad1f549 4510 429a b921 54d5a38b7b7c 1776690240688
धमतरी शहर के नए बस स्टैंड स्थित माजीसा रईसमिल में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, जिसमें 50 हजार बारदाना, 1 हजार क्विंटल धान और 1 हजार क्विंटल चावल जलकर खाक हो गया। मिल संचालक के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। माजीसा रईसमिल में कस्टम मिलिंग के लिए धान और चावल के साथ बड़ी मात्रा में बारदाना भी रखा हुआ था। घटना के समय कुछ मजदूर मिल के पिछले हिस्से में मौजूद थे। दो घंटे लगे और चार गाड़ी पानी से बुझा आग फायरमैन राजेश हिरवानी ने बताया कि माजीसा राइस मिल से एक व्यक्ति ने आग लगने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि बारदाना के बंडलों में भीषण आग लगी हुई थी। आग बुझाने में करीब दो घंटे लगे और चार गाड़ी पानी का इस्तेमाल करना पड़ा, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। आग शॉर्ट सर्किट से लगी:राइस मिल संचालक माजीसा राइस मिल के संचालक सिद्धार्थ जैन ने पुष्टि की कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वे तुरंत मिल पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जैन के अनुसार, इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, जिसका सटीक आकलन अभी जारी है। उन्होंने बताया कि लगभग 50 हजार बारदाना, 1 हजार क्विंटल धान और 1 हजार क्विंटल चावल आग की चपेट में आ गए, जो कस्टम मिलिंग के लिए रखे गए थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलौदाबाजार जिला जेल निरीक्षण में मिला नाबालिग बंदी:समिति ने किशोर न्याय बोर्ड भेजने की प्रक्रिया शुरू की,सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई

June 23, 2026

Drivers Vision Issues & Rs 15,500 E-Challan

June 23, 2026

कोरबा में नकाबपोश चोरों की करतूत CCTV में कैद:ताला तोड़कर नकदी और खाने का सामान ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075245
Views Today : 1
Views Last 7 days : 2187
Views Last 30 days : 9846
Total views : 104268
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.