![]()
धमतरी जिले में दो सूने मकानों में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने खिड़की और दरवाजे तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चुरा लिए। एक परिवार आईपीएल मैच देखने रायपुर गया था, जबकि एक शिक्षिका बेंगलुरु गई हुई थीं। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अर्जुन रेजिडेंसी में हुई। चोरों ने लगातार दो दिनों तक इन सूने मकानों को निशाना बनाया। पहली चोरी में तीन चोरों ने 4 लाख रुपये से अधिक का सामान चुराया। दूसरे दिन भी एक अन्य सूने मकान में चोरी की गई, जहां से नकदी और जेवर चोरी होने की आशंका है। पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर जांच में जुट गई है। जिनके घर चोरी हुई वो आईपीएल मैच देखने रायपुर गए थे जानकारी के अनुसार, आशीष भट्टाचार्य 10 मई की सुबह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ आईपीएल मैच देखने रायपुर गए थे। मैच देखने के बाद वे रात में अपने ससुराल खमतराई में रुके। 11 मई को घर लौटने पर उन्होंने देखा कि सामने के गेट का कुंदा टूटा हुआ था। घर के अंदर जाने पर दोनों कमरों की अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा मिला। जांच करने पर अलमारी में रखे आभूषण और नगदी गायब थे। घर से नगदी और ये गहने चोर ले गए चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 2 लाख 12 हजार रुपये बताई गई है। घर के पीछे की दीवार पर लगी लोहे की ग्रिल की रॉड भी टूटी हुई मिली। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। दूसरे दिन भी इसी कॉलोनी में चोरों ने चोरी की बताया जा रहा है चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि दूसरे दिन फिर से इसी कॉलोनी में सूने मकान में हाथ साफ कर दिया। मकान म्युनिसिपल स्कूल में टीचर संतोषी अग्रवाल का है, जो अपने बेटे के पास बैंगलोर गई हुई है। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था पड़ोसी ने अंदर लाइट जलते हुए देखकर उन्हें सूचना दी। धमतरी के उनके रिश्तेदार जब घर पहुंचे तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था अलमारी खुले हुए थे। आशंका है कि यहां भी कुछ नगदी और जेवर की चोरी हुई होगी। इस दोनों मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि चोरी मामले में म अपराध दर्ज कर जांच में में जुटी हुई है।
<
