Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी में एंबुलेंस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म:अस्पताल ले जाते समय प्रसव पीड़ा बढ़ने पर 108 टीम ने कराई डिलीवरी, मां-बच्ची स्वस्थ
Breaking News

धमतरी में एंबुलेंस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म:अस्पताल ले जाते समय प्रसव पीड़ा बढ़ने पर 108 टीम ने कराई डिलीवरी, मां-बच्ची स्वस्थ

By adminMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
42feb869 12cd 43ff b696 63134df964c5 1779095422185
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



42feb869 12cd 43ff b696 63134df964c5 1779095422185
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक गर्भवती महिला ने अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। 108 संजीवनी एक्सप्रेस के कर्मचारियों की सूझबूझ से यह सुरक्षित प्रसव संभव हो पाया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। यह घटना नगरी इलाके में हुई, जहां 29 वर्षीय खिलेश्वरी नेताम को प्रसव पीड़ा होने पर सिविल अस्पताल नगरी में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया था। महिला को धमतरी ले जाते समय रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा तेज हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 108 एंबुलेंस के स्टाफ तोयेंद्र वर्मा और कुलदीप सिंह ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने ईआरसीपी डॉक्टर की सहायता और मार्गदर्शन में एंबुलेंस को एक सुरक्षित स्थान पर रोका और महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। कुछ ही देर में महिला ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। प्राथमिक देखभाल के बाद, मां और नवजात बच्ची को वापस सिविल अस्पताल नगरी में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, दोनों की हालत सामान्य और स्वस्थ है। इस संबंध में 108 के जिला प्रबंधक दीपक साहू ने बताया कि जिले में संजीवनी एक्सप्रेस की 10 एंबुलेंस संचालित हैं और सभी कर्मचारी प्रशिक्षित हैं। उन्होंने नागरिकों से किसी भी आपात स्थिति में 108 डायल कर निःशुल्क एंबुलेंस सेवा का लाभ उठाने की अपील की। इस मानवीय कार्य के लिए परिजनों और स्थानीय लोगों ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस टीम की सराहना की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में अवैध रेत भंडारण और परिवहन पर एक्शन:आरंग में 1740 घनमीटर रेत जब्त, दो हाईवा भी पकड़ाए, अवैध खनन पर कार्रवाई जारी

May 18, 2026

कोरबा में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन:विधायक बोले- राज्य और केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर अपना खजाना भर रही

May 18, 2026

Ex-IAS Anil Tuteja Gets Bail in DMF Scam

May 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070930
Views Today : 206
Views Last 7 days : 1775
Views Last 30 days : 4145
Total views : 92737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.