Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग में सुशासन तिहार में जमकर हंगामा, VIDEO:भाजपा कार्यकर्ता से भिड़े जनपद CEO, बोले-तुम्हें जो करना है कर लो, चुपचाप सुनते रहे विधायक चंद्राकर
Breaking News

दुर्ग में सुशासन तिहार में जमकर हंगामा, VIDEO:भाजपा कार्यकर्ता से भिड़े जनपद CEO, बोले-तुम्हें जो करना है कर लो, चुपचाप सुनते रहे विधायक चंद्राकर

By adminMay 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 30 at 24613 am 1780090021
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 30 at 24613 am 1780090021
दुर्ग जिले में इन दिनों राज्य सरकार का सुशासन तिहार चल रहा है। इसका मकसद लोगों की समस्याएं सुनकर उनका जल्दी समाधान करना है। लेकिन शुक्रवार को थनौद गांव में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में जमकर विवाद हो गया। समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ता और जनपद CEO के बीच तीखी बहस हो गई। इस दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मौजूद रहे, लेकिन वो चुपचाप खड़े होकर केवल आवेदन को देखते रहे। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, थनौद गांव में सुशासन तिहार के तहत लोगों की शिकायतें सुनी जा रही थीं। भाजपा कार्यकर्ता अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान शिकायत का निराकरण नहीं करने को लेकर जनपद CEO से बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और माहौल गर्म हो गया। सीईओ ने कहा- जो करना है कर ले वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बहस के दौरान जनपद CEO अपना आपा खो बैठे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता को उंगली दिखाते हुए कहा कि, “तेरे को जो करना है कर ले”। यह पूरा विवाद दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के सामने हुआ। वीडियो में विधायक चुपचाप खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने विवाद के दौरान कोई हस्तक्षेप नहीं किया। इसे लेकर अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विधायक ने बीच-बचाव तक नहीं किया वायरल वीडियो के बाद विधायक ललित चंद्राकर के व्यवहार की भी चर्चा हो रही है। विधायक के सामने ही बीजेपी कार्यकर्ता को सीईओ ने खूब फटकार लगाई। लेकिन विधायक ने कुछ नहीं कहा। यहां तक की दोनों के बीच बढ़ रही बहस को भी रोकने की कोशिश नहीं कीई। सोशल मीडिया पर कुछ लोग अधिकारी के रवैये को गलत बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कई यूजर्स ने प्रशासनिक अधिकारियों के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रामभद्राचार्य के खिलाफ बयान से भड़का हिंदू समाज:बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का पुतला दहन, हिंदूवादी नेता बोले- संतों का अपमान बर्दाश्त नहीं

May 30, 2026

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी करेंगे BJP विधायक:कांग्रेस बोली- गरीबों के हक पर डाका, दीपेश बोले- लड़की BPL परिवार से, राशि छात्राओं को देंगे

May 30, 2026

जंगल सफारी-नंदनवन जू घूमना हुआ महंगा:50% तक बढ़े टिकट के दाम, बच्चों के लगेंगे 100 रुपए; AC बस के किराए में भी इजाफा

May 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072491
Views Today : 118
Views Last 7 days : 1607
Views Last 30 days : 5361
Total views : 95549
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.