Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग में नशे के खिलाफ पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई:वाहन चेकिंग के दौरान भागने लगा संदिग्ध, पुलिस ने पकड़ा तो 2 किलो से ज्यादा गांजा मिला, बाइक से शराब ले जाने वाला भी पकड़ाया
Breaking News

दुर्ग में नशे के खिलाफ पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई:वाहन चेकिंग के दौरान भागने लगा संदिग्ध, पुलिस ने पकड़ा तो 2 किलो से ज्यादा गांजा मिला, बाइक से शराब ले जाने वाला भी पकड़ाया

By adminApril 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 22 at 30139 pm 1776855124
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 22 at 30139 pm 1776855124
दुर्ग जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सिटी कोतवाली और उतई थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर गांजा और अवैध शराब की तस्करी कर रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। पहला मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां बुधवार को नयापारा चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखा। पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास प्लास्टिक में रखे तीन पैकेट मिले, जिनमें गांजा भरा हुआ था। जांच में आरोपी की पहचान उमेश यादव उर्फ दादू (20 साल), निवासी शिवपारा, दुर्ग के रूप में हुई। उसके पास से कुल 2.176 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 8 हजार 800 रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा एक पुराना मोबाइल फोन और एक धारदार हथियार भी जब्त किया गया। कुल जब्त सामान की कीमत करीब 1 लाख 10 हजार 300 रुपए है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। बाइक से लेकर जा रहे थे अवैध शराब
दूसरी कार्रवाई उतई थाना पुलिस ने 21 अप्रैल को की। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोग बाइक से अवैध शराब ले जा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने जोरातराई रोड, अयंत्रा माता मंदिर के पास घेराबंदी की और संदिग्ध बाइक को रोका। बाइक की तलाशी लेने पर 35 पौवा देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 6.3 बल्क लीटर है। इसकी कीमत करीब 3500 रुपए बताई गई है। पुलिस ने मौके से बाइक भी जब्त कर ली। दोनों मामले में आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें जितेन्द्र कुमार राय (34 साल) और इन्द्रजीत सिंह (55 साल), दोनों निवासी मरौदा, दुर्ग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी गांव में शराब बेचने की तैयारी में थे। उतई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Teacher Objectionable Video | DEO Probe

June 23, 2026

ड्रग्स क्वीन नाव्या मलिक केस में ED की एंट्री:850 रसूखदारों से जुड़े तार खंगालेगी, मनी ट्रेल पर फोकस; नाव्या हाईप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करती थी ड्रग्स

June 23, 2026

Raipur-Bilaspur NH Car Stunt | Driver Booked, Girls Not Action

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075224
Views Today : 345
Views Last 7 days : 3189
Views Last 30 days : 10017
Total views : 104246
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.