Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग में दिव्यांग महिला की हत्या:पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर वारदात, मानसिक रूप से बीमार बेटे पर शक; पुलिस ने हिरासत में लिया
Breaking News

दुर्ग में दिव्यांग महिला की हत्या:पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर वारदात, मानसिक रूप से बीमार बेटे पर शक; पुलिस ने हिरासत में लिया

By adminMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 17 at 30710 pm 1779011085
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 17 at 30710 pm 1779011085
जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला शनिवार देर रात का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान 50 वर्षीय सरस्वती पटेल के रूप में हुई है। वह शारीरिक रूप से दिव्यांग थीं और अपने बेटे अश्वनी पटेल के साथ रहती थीं। आसपास के लोगों के अनुसार अश्वनी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक खगेन पठारे ने बताया कि महिला घर में मृत हालत में मिली थी। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। बेटे पर हत्या करने की आशंका
पुलिस आसपास के लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में बेटे पर शक जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में महिला और उसका बेटा ही मौजूद थे। इसी आधार पर पुलिस ने संदेह के चलते अश्वनी पटेल को हिरासत में लिया है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा- बेटे को हिरासत में लिया, जांच जारी है
इस मामले में दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। मृतक महिला के बेटे को पुलिस ने शक के आधार पर अभी हिरासत में लिया है। मामले में जांच जारी है। जांच के बाद ही सारी चीजें स्पष्ट हो सकेंगी। अभी जांच जारी है और हर एंगल से मामले को देखा जा रहा है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की असली वजह और पूरी परिस्थितियों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बेबीलॉन होटल के संचालक बलदेव खनूजा की पिटाई:बेटे को लेकर पत्नी-ससुराल पक्ष के लोगों से हुआ विवाद, तो ऑफिस में घुसकर ससुर ने पीटा

May 17, 2026

जशपुर में भाजपा प्रशिक्षण महाभियान का आगाज:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का संदेश

May 17, 2026

अधिकारी पूल वाहन से सुशासन तिहार शिविर पहुंचे:पीएम की अपील पर जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर के निर्देश पर एक बस में पहुंचे अधिकारी

May 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070789
Views Today : 218
Views Last 7 days : 1512
Views Last 30 days : 4004
Total views : 92418
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.