Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को कुचला,शव रख चक्काजाम:नेशनल हाईवे 130 में विरोध प्रदर्शन, आरोपी की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग
Breaking News

तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को कुचला,शव रख चक्काजाम:नेशनल हाईवे 130 में विरोध प्रदर्शन, आरोपी की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग

By adminMay 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 18 at 170949 1779104449
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 18 at 170949 1779104449
नेशनल हाईवे 130, अंबिकापुर-बिलासपुर रोड में शहर से लगे सांडबार बेरियर के पास बीती शाम तेज रफ्तार में कार ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को कुचल दिया और करीब 20 फुट तक घसीट लिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। सोमवार को परिवारजनों के साथ सांडबार के लोगों ने सड़क पर शव रखकर करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया। मुआवजा और आरोपियों के गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सुंदरपुर निवासी अनिल कुमार गढ़ेवाल (25 वर्ष) बीती शाम शो रूम से वापस घर लौटने के लिए 7.30 बजे निकला। वह सांडबार में नेशनल हाईवे के किनारे मो. तस्लीम के दुकान में कार के टायरों में हवा डलवाने के लिए रूका था। मो. तस्लीम का भतीजा कमरान (20 वर्ष) पिता मो. नसीम हवा डालने के लिए पहुंचा था। तेज रफ्तार कार ने कुचलते हुए घसीटा, मौत
अनिल कुमार गढ़ेवाल और कमरान सड़क किनारे खड़े थे, उसी समय लखनपुर से अंबिकापुर की ओर तेज रफ्तार में आ रही कार ने दोनों को चपेट में ले लिया और करीब 100 फुट तक घसीट लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सांडबार के लोगों ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद तेज रफ्तार में कार का चालक कार लेकर फरार हो गया। कोई गाड़ी का नंबर भी नहीं देख सका। सड़क पर शव रखकर NH पर चक्काजाम
सोमवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने घटनास्थल पर शव को रखकर सांडबार के लोगों के साथ चक्काजाम कर दिया। सड़क पर टायर जलाकर चक्काजाम करने से आवागमन बंद हो गया। चक्काजाम की सूचना पर नायब तहसीलदार जयस कवंर एवं मणिपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने कार चालक की पहचान कर तत्काल गिरफ्तार करने और मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। चक्काजाम के दौरान स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे पर कैमरा लगाने, बेरिकेडिंग कर वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की भी मांग रखी। नायब तहसीलदार एवं पुलिस अधिकारियों ने आरोपी कार चालक की पहचान कर जल्द कार्रवाई एवं नियमानुसार मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया, इसके बाद चक्काजाम समाप्त किया गया। चक्काजाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई थी, जिसे पुलिस ने व्यवस्थित कराया। मणिपुर पुलिस ने मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Congress MLAs Seek Meet With Amit Shah Over Bastar & Tribal Issues

May 18, 2026

ट्रेन में चोरी करने वाला गैंग पकड़ाया:17 लाख के जेवर-कैश बरामद, जामताड़ा के 6 आरोपी बिलासपुर में गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे निशाना

May 18, 2026

दुर्ग में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, निगम कार्यालय पर बैरिकेडिंग:60 वार्डों में पानी, सफाई की समस्याओं के साथ भ्रष्टाचार पर निगम को घेरा

May 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070943
Views Today : 221
Views Last 7 days : 1790
Views Last 30 days : 4160
Total views : 92752
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.