टॉप न्यूज़

3 साल पूरे, लेकिन अगली पारी पर सस्पेंस बरकरार:प्रदेश अध्यक्ष बने रहने पर दीपक बैज को अब भी है हाईकमान से हरी झंडी मिलने का इंतजार




छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर दीपक बैज ने रविवार को अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया। आमतौर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बैज को एक और मौका मिलेगा या कांग्रेस नया प्रदेश अध्यक्ष चुनेगी। इस सवाल पर दैनिक भास्कर ने दीपक बैज से सीधे बातचीत की, लेकिन उनके जवाब से यह साफ नहीं हो सका कि पार्टी हाईकमान ने उनके भविष्य को लेकर कोई फैसला किया है। बैज ने न तो यह कहा कि उन्हें आगे भी जिम्मेदारी मिल रही है और न ही यह कि हाईकमान से इस विषय पर कोई चर्चा हुई है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वे “आलाकमान के आशीर्वाद से काम कर रहे हैं।”
समर्थकों का दावा अलग, बैज के जवाब अलग प्रदेश कांग्रेस में बैज समर्थकों के बीच यह चर्चा है कि विधानसभा चुनाव तक दीपक बैज ही प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। लेकिन जब भास्कर ने उनसे पूछा कि क्या आलाकमान से हरी झंडी मिल चुकी है? क्या आपका अध्यक्ष बने रहना तय माना जाए? तो बैज ने सीधे जवाब देने से परहेज किया। उन्होंने कहा,”हम आलाकमान के आशीर्वाद से काम कर रहे हैं। पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं।”उन्होंने यह नहीं कहा कि हाईकमान ने उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने का फैसला किया है या उनसे इस संबंध में कोई बातचीत हुई है। तीन साल के काम गिनाए, लेकिन भविष्य पर चुप्पी .सवाल: अपने तीन साल के कार्यकाल को किस तरह देखते हैं? दीपक बैज: तीन साल में हमने सरकार के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी है। सरकार को बेनकाब किया है। तीन साल में सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। संगठन की मजबूती के लिए हमने जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों का चयन पूरा किया। पंचायत कमेटियों का गठन किया। पूरी तरह से कांग्रेस संगठन को अपडेट किया है। वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत किया है। आने वाले समय में भी पार्टी को और मजबूत करेंगे और सरकार को बेनकाब करेंगे।
सवाल: क्या आगे भी आप ही प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालेंगे? क्या इसको लेकर आलाकमान से हरी झंडी मिल गई है? दीपक बैज: देखिए, रही बात इस सवाल की… हम स्पष्ट हैं कि आलाकमान के आशीर्वाद से काम कर रहे हैं। पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं।
सवाल: उदयपुर फॉर्मूले के बाद लगातार बदलाव की चर्चा रही। क्या यह माना जाए कि आप ही प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे? दीपक बैज: चर्चा तो मीडिया के लोग कर रहे हैं। बाबा साहब का स्टेटमेंट देख लीजिए, पिक्चर क्लियर है।
सवाल: आप टीएस सिंहदेव के बयान का जिक्र कर रहे हैं। यानी कहीं न कहीं संगठन में बदलाव की चर्चा तो थी? दीपक बैज: बदलाव तो आप मीडिया वाले चलाते रहते हैं। जनता में तो नहीं है, कार्यकर्ताओं में भी नहीं है। मुझे लगता है कि आप लोगों को बाबा साहब का स्टेटमेंट सुन लेना चाहिए।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button