Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » टैंकर-बाइक टक्कर में युवक की मौत:मनेंद्रगढ़ में सिर फटने से शिनाख्त मुश्किल, फरार टैंकर चालक की तलाश में जुटी पुलिस
Breaking News

टैंकर-बाइक टक्कर में युवक की मौत:मनेंद्रगढ़ में सिर फटने से शिनाख्त मुश्किल, फरार टैंकर चालक की तलाश में जुटी पुलिस

By adminApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
965a34a0 c7a5 4640 a616 fd8ec11b7213 1776591221285
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



965a34a0 c7a5 4640 a616 fd8ec11b7213 1776591221285
एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली क्षेत्र के परसगढ़ी में रविवार को एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार पानी के टैंकर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। हादसे में युवक का सिर फट जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पूर्व विधायक पहुंचे थाने बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल पानी का टैंकर डीवी ग्रुप का है। यह टैंकर मनेंद्रगढ़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के कार्य में लगा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो सहित कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सिटी कोतवाली पहुंचे। मुआवजा देने की मांग उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली और मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार टैंकर चालक की तलाश जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया

June 24, 2026

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.