![]()
दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब महिला महतारी वंदन योजना के तहत केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर घर लौट रही थीं। बोरीगारका गांव निवासी सूरजा बाई साहू (70) दो अन्य महिलाओं के साथ पंचायत भवन से घर जा रही थीं। सुबह करीब 10:30 बजे बोरीडीह मार्ग पर साहू मैरिज पैलेस के पास एक तेज रफ्तार जेसीबी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी ड्राइवर पुलिस हिरासत में हादसे में शामिल जेसीबी का ड्राइवर गोविंद निर्मलकर बताया जा रहा है। यह वाहन साहू ट्रेडर्स एंड कंस्ट्रक्शन के संचालक वेदनारायण साहू का है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मचांदूर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को झांसी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
<
