बालोद | शहर के पीडब्ल्यूडी विभाग की जीएडी कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हुई हैं, लेकिन अब तक इनकी मरम्मत या सुधार के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। स्थिति यह है कि कॉलोनी के कई हिस्सों में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे रहवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस कॉलोनी में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी स्वयं निवास करते हैं, इसके बावजूद यहां की बुनियादी सुविधाएं उपेक्षित बनी हुई हैं। कई स्ट्रीट लाइटें वर्षों से बंद पड़ी हैं।
<
