Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जशपुर पुलिस ने 38 गौवंशों से भरा ट्रक पकड़ा:जशपुर के कांसाबेल में 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत कार्रवाई, चालक फरार, तलाश जारी
Breaking News

जशपुर पुलिस ने 38 गौवंशों से भरा ट्रक पकड़ा:जशपुर के कांसाबेल में 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत कार्रवाई, चालक फरार, तलाश जारी

By adminApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
20eca824 3207 42fe a57f 40d75bd7ecc0 1776602138153
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



20eca824 3207 42fe a57f 40d75bd7ecc0 1776602138153
जशपुर पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शंखनाद’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कांसाबेल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक से 38 गौवंशों को मुक्त कराया, जिन्हें तस्करी के लिए बेरहमी से ले जाया जा रहा था। हालांकि, इस दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल की सुबह लगभग 04:30 बजे कांसाबेल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि ट्रक क्रमांक JH-02-BM-4221 में बड़ी संख्या में गौवंशों को भरकर पत्थलगांव-कांसाबेल मार्ग होते हुए नेशनल हाईवे-43 की ओर ले जाया जा रहा है। जंगल का फायदा उठा कर भागा ड्राइवर सूचना मिलते ही पुलिस ने बेला घाट क्षेत्र में तत्काल नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी स्पीड बढ़ा दी। पुलिस टीम ने पीछा किया, जिसके बाद ड्राइवर ने ग्राम नारायण बहली के पास सड़क किनारे ट्रक छोड़कर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो अंदर 38 गौवंशों को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पुलिस ने तुरंत सभी गौवंशों को सुरक्षित बाहर निकाला और पशु चिकित्सक से उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। आरोपी की तलाश में पुलिस इस मामले में कांसाबेल थाने में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तस्करी में उपयोग ट्रक क्रमांक JH-02-BM-4221 को भी जब्त कर लिया गया है, और उसके आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया

June 24, 2026

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.