Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जशपुर पुलिस ने 12 गौवंश मुक्त कराए:तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा
Breaking News

जशपुर पुलिस ने 12 गौवंश मुक्त कराए:तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

By adminApril 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b6ad0e95 6ea4 4da0 9465 206929a1115c 1776854129243
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



b6ad0e95 6ea4 4da0 9465 206929a1115c 1776854129243
जशपुर पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। चौकी मनोरा क्षेत्र में पुलिस ने 12 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। यह घटना चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बड़ा टेम्पु के लेटे झरिया नाला के पास 20 अप्रैल की शाम लगभग 5:30 बजे हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पगडंडी रास्ते से गौवंशों को बेरहमी से पीटते हुए झारखंड की ओर ले जा रहा है। गौवंशों को तेजी से हांकते हुए ले जा रहा था आरोपी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि एक संदिग्ध व्यक्ति 12 गौवंशों को तेजी से हांकते हुए ले जा रहा था। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दुर्योधन भगत (40), निवासी ग्राम टेम्पु, चौकी मनोरा, जिला जशपुर बताया। उसने गौवंशों को झारखंड ले जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने गौवंशों के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे पर आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सभी 12 गौवंशों को सुरक्षित बरामद कर पशु चिकित्सक से उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। पुलिस की कार्रवाई आरोपी दुर्योधन भगत के विरुद्ध चौकी मनोरा में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (1)(क)(घ) के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस नेआरोपी को गिरफ्तार कर 21 अप्रैल 2026 को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Teacher Objectionable Video | DEO Probe

June 23, 2026

ड्रग्स क्वीन नाव्या मलिक केस में ED की एंट्री:850 रसूखदारों से जुड़े तार खंगालेगी, मनी ट्रेल पर फोकस; नाव्या हाईप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करती थी ड्रग्स

June 23, 2026

Raipur-Bilaspur NH Car Stunt | Driver Booked, Girls Not Action

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075224
Views Today : 345
Views Last 7 days : 3189
Views Last 30 days : 10017
Total views : 104246
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.