![]()
जशपुर जिले में शिक्षा और प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रदेश की प्राविण्य सूची (टॉप-10) में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों के साथ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने विद्यार्थियों को सम्मान पत्र और मेमेंटो देकर सम्मानित किया। वहीं अभिभावकों को शॉल और श्रीफल भेंट कर उनका भी सम्मान किया गया। विद्यार्थियों से की सीधी बातचीत एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने विद्यार्थियों और उनके माता-पिता से व्यक्तिगत चर्चा की। उन्होंने करियर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और लक्ष्य तय करने जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए अनुशासन, कड़ी मेहनत, सही दिशा में लगातार प्रयास, आत्मविश्वास और धैर्य जरूरी है। कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी कक्षा 10वीं में प्रदेश मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी पुलिस कर्मियों के मेधावी बच्चों को भी सम्मान कक्षा 10वीं (CGBSE) कक्षा 12वीं (CGBSE) अधिकारी और अभिभावक रहे मौजूद कार्यक्रम में अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, एएसपी राकेश पटनवार, रक्षित निरीक्षक अमरजीत खुंटे, रीडर मुकेश झा, पत्रकारगण और विद्यार्थियों के परिजन मौजूद रहे। सभी ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की। आगे भी होंगे ऐसे कार्यक्रम अंत में एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस विद्यार्थियों को लगातार प्रेरित करती रहेगी और भविष्य में भी ऐसे प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि जिले के युवा शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू सकें।
<
