![]()
गौरेला नगरपालिका क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से शहर में जल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इस गंभीर स्थिति के बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नगर पालिका का पानी टैंकर एक खेल मैदान की सिंचाई करता दिख रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पानी की भारी किल्लत को लेकर पार्षदों ने अब कड़ा रुख अपनाया है। सभी पार्षदों ने एकजुट होकर कलेक्टर और गौरेला मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को ज्ञापन सौंपा है। पार्षदों ने प्रशासन पर घोर लापरवाही और आम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीनता का आरोप लगाया है। नगर पालिका कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति बहाल नहीं की गई और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे नगर पालिका कार्यालय में तालाबंदी करेंगे। यह कदम प्रशासन पर दबाव बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इससे पूर्व, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को जानकारी दी थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया था कि सिंचाई विभाग ने मलनिया जलाशय में नहर की सफाई का काम चला रहा है जिसेके कारण शहर में जल आपूर्ति बाधित हुआ है। उन्होंने जल्द ही जलापूर्ति शुरू होने का आश्वासन दिया था। टैंकर के पानी को मैदान में दाल कर बर्बाद किया जा रहा हालांकि, उनके इस आश्वासन के विपरीत, वायरल वीडियो ने नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिस टैंकर से सैकड़ों घरों की प्यास बुझाई जा सकती थी, उसे खेल मैदान में खाली करना अनुचित है। उनका मानना है कि भीषण गर्मी में पानी की यह बर्बादी प्रशासन की विफलता को दर्शाती है।
<
