![]()
बलौदाबाजार के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मगरवाय में जमीन विवाद को लेकर एक बेटे ने अपनी 65 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मृतिका बेबी वर्मा (65) का उनके बेटे धनेश्वर वर्मा उर्फ धन्नू (42) से जमीन बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार शाम करीब 6 बजे यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बेटे ने गुस्से में जलाऊ लकड़ी (डंडा) उठाकर अपनी मां के सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से देवी बाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केवंट ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी धनेश्वर वर्मा को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी धनेश्वर वर्मा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
<
